दो बार में परोसा जा रहा था हुक्का, मैनेजरों पर केस दर्ज
Edited By ashwani,Updated: 06 Nov, 2020 10:01 PM
पुलिस ने एरिया में स्थित दो बार के मैनेजरों के खिलाफ केस दर्ज किया
चंडीगढ़, (संदीप): डी.एम. के आदेशों के उल्लंघन पर बार में हुक्का सर्व करने पर सैक्टर-26 थाना पुलिस ने एरिया में स्थित दो बार के मैनेजरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने वीरवार को एरिया में स्थित बार में विशेष चैकिंग अभियान चलाया था।
इसके तहत ही पुलिस टीम जब सैक्टर-26 स्थित रिफ बार और बुलेवार्ड बार में पहुंची तो यहां हुक्का परोसा जा रहा था। इस पर पुलिस ने रिफ बार के मैनेजर मनीष शर्मा और बुलेवार्ड बार के मैनेजर रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरतबल है कि हाल ही में डी.एम. ने आदेश कर शहर में बार में हुक्का परोसे जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।