सीबीएसई रिजल्ट 2016: आज घोषित होंगे 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम

Edited By ,Updated: 28 May, 2016 08:36 AM

cbse result 2016

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम आज यानि शनिवार को दोपहर 2:00 बजे के करीब घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट www.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है।

चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10 का परिणाम आज यानि शनिवार को दोपहर 2:00 बजे के करीब घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट www.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है।
 
गौरलतब है कि इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक चली थी, जिसमें करीब 14,99,122 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इन छात्रों में 8.92,685 लड़के और 6,06,437 लड़कियां शामिल थीं।
 
इससे पहले 21 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजे (CBSE Class 12 Result 2016) घोषित किए। 12वीं के नतीजों में कुल 83.05 फीसदी छात्र और छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा पास की है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे सामने आने के बाद एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। पास होने वालों में 88.58 फीसदी लड़कियां हैं, जबकि 78.85 फीसदी लड़के हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!