Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Mar, 2021 12:37 AM
शहर के अलग अलग स्थानों से लोगों को काटने की सूचना आने लगी है
पंचकूला (चंदन) : शहर में फिर आवारा कुत्तों का आतंक लोगों को सताने लगा है। शहर के अलग अलग स्थानों से लोगों को काटने की सूचना आने लगी है। आवारा कुत्ते ने पुराना पंचकूला स्थित माजरी चौक का रहने वाले अनिल को टांग पर काट लिया।
अनिल को उपचार के लिए सैक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां उसका उपचार किया गया।