Edited By pooja verma,Updated: 10 Nov, 2019 12:20 PM
नशे में धुत युवक ने कार महिला थाना की दीवार में दे मारी। इस हादसे मे गेट पर तैनात संतरी की जान बाल-बाल बच गई।
पंचकूला (चंदन): नशे में धुत युवक ने कार महिला थाना की दीवार में दे मारी। इस हादसे मे गेट पर तैनात संतरी की जान बाल-बाल बच गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर। उसका मैडीकल करवाया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टी हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एस.पी.ओ.कृष्ण चन्द ने बताया की वह सैक्टर-5 स्थित महिला थाना मेंं कार्यरत हैं। शुक्रवार रात वह महिला थाना के गेट पर संतरी की ड्युटी पर तैनात था।
कुछ देर बाद एक तेज रफ्तार कार चालक इन्द्रधनुष ऑडीटोरियम की तरफ से आया उसने कार को थाना के सामने फुटपाथ पर चढ़ा दी। कार चालक युवक इतनी रफ्तार में कार को चला रहा था की कार बिजली के खंभे को तोड़ती हुई थाना की बाहरी दीवार से टक्कराई जिस कारण दीवार टूट गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सोनु गुप्ता गांव अभयपुर सैक्टर-19 निवासी के रूप में हुई हैं।