Edited By bhavita joshi,Updated: 22 Jan, 2019 12:34 PM
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी स्कूलों में खाली पड़ी मास्टर/मिस्ट्रैस की पोस्ट्स को भरने के लिए प्रोमोशन केसिज मांगे हैं।
चंडीगढ़(रश्मि) : चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी स्कूलों में खाली पड़ी मास्टर/मिस्ट्रैस की पोस्ट्स को भरने के लिए प्रोमोशन केसिज मांगे हैं। इसके लिए विभाग ने सोमवार को सभी स्कूलों में पत्र जारी कर दिया है। इस पत्र के माध्यम से मास्टर/मिस्ट्रैस की पोस्ट पर प्रोमोशन पाने के इच्छुक शिक्षकों को अप्लाई करने के लिए कहा है। बता दें शिक्षा विभाग द्वारा 44 टी.जी.टी. को प्रोमोट कर मास्टर या मिस्ट्रैस बनाया जाएगा।
किस विषय की कितनी पोस्टें खाली
विषय कुल खाली पोस्ट्स
बायोलॉजी 4
कैमिस्ट्री 7
कॉमर्स 8
डांस 1
हिंदी 1
हिस्ट्री 1
होम साइंस 12
यूजिक वी 1
फिजिकल एजुकेशन 1
फिजिक्स 3
पॉलिटीकल साइंस 1
साइकोलॉजी 2
पंजाबी 2