गैस्ट हाऊस का किराया बढ़ाया पर खर्च नहीं ‘कंट्रोल’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jan, 2018 10:54 AM

gaust  house increased rent but did not spend

पंजाब यूनिवर्सिटी में गैस्ट हाऊस, गोल्डन जुबली पर होने वाले खर्च में पिछले तीन-चार सालों में लाखों रुपए का इजाफा हुआ है।

चंडीगढ़ (रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी में गैस्ट हाऊस, गोल्डन जुबली पर होने वाले खर्च में पिछले तीन-चार सालों में लाखों रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं 2016-17 में राजीव गांधी कालेज भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे शिक्षकों की एक्टिीविटी के  लिए खोला गया है। राजीव गांधी भवन के  खुलने के बाद गैस्ट हाऊस के खर्चे काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में किराया बढऩे से पी.यू. की आर्थिक स्थिति सुधरने में ज्यादा फायदा नहीं होने वाला, क्योंकि किराए बढ़े हैं तो गैस्ट हाऊस के खर्चे भी बढ़ गए हैं। बढ़े किराए से पी.यू. के गैस्ट हाऊस के मैटेंनस के  कुछ खर्च ही निकल पाएंगे। वहीं स्टूडैंट्स का कहना है कि  गैस्ट हाऊस हमेशा फुल रहते हैं और जरूरत पडऩे पर उन्हें कैंपस से बाहर ही गैस्ट हाऊस में ठहरना पड़ता है।  

 

जुलाई, 2017 में बढ़ा गैस हाऊस का किराया
पी.यू. के गैस्ट हाऊस, फैकल्टी हाऊस और गोल्डन जुबली हाल क ा किराया जुलाई, 2017 में 700 रुपए प्रति कमरा कर दिया गया है। पहले गैट हाऊस में ठहरने पर फैकल्टी से 200-300 रुपए किराया लिया जाता था। हालांकि पी.यू. के सीनेटर को कैंपस में जो कमरा 65 रुपए में मिलता था वह अब 100 रुपए में मिलता है, जबकि वी.सी., रजिस्ट्रार, प्रिंसिपल व अन्य ऑफिसर से गैस्ट हाऊस में कमरे का किराया 300 रुपए लिया जाता है। इसके अलावा गोल्डन जुबली में कांफ्रैंस हाल का किराया 2500 से 5 हजार रुपए कर दिया गया है। इन गैस्ट हाऊस में ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर की सुविधा भी है। वहीं पी.यू. के एल्युमनी हॉल में कमरा 1120 रुपए किराए पर मिलता है। 


 

यह रखा है बजट
गैस्ट हाऊस के लिए सत्र 2017-18 में बजट में 13 लाख रुपए और गोल्डन जुबली हॉल के लिए एस्टीमैट बजट 11 लाख रुपए रखा गया है। फैकल्टी हाऊस के लिए बजट करीब 54 लाख रुपए है। वहीं राजीव गांधी कालेज भवन के लिए 34 लाख रुपए बजट रखा गया है। 
                       2015-16               2016-17     2017-18
 गैस्ट  हाऊस        6 लाख, 50 हजार    13 लाख          13 लाख
गोल्डन जुबली        6 लाख                9 लाख, 80 हजार      11 लाख रुपए
कॅालेज भवन        31 लाख                 34 लाख        ----------
फैकल्टी हाऊस        56 लाख                     52 लाख          54 लाख 

 

ये खर्चे हैं शामिल
गैस्ट हाऊस और गोल्डन जुबली के बजट में ऑफिस, जनरल एक्सपैंसिव, इलैक्ट्रीसिटी  और वाटर चार्जेस शामिल किए गए हैं। वहीं राजीव गांधी कालेज भवन के बजट में  हाऊसकीपिंग सैनिटरी, आऊटसोर्स ऑफ सर्विस, इंटरनल फनीर्शिंग मैंटीनैंस आदि के लिए रखा गया है।


 

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!