Edited By ,Updated: 05 May, 2017 09:56 AM
फेज-1 में रहने वाले एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगा लिया।
मोहाली (राणा) : फेज-1 में रहने वाले एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मौके से पुलिस को एक सोसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें पत्नी, सास और अन्यों को मौत के जिम्मेदार ठहराया गया। पुलिस ने बताया कि मुकेश (39) ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी पत्नी और ससुर से तंग आकर जान दे रहा है। मृतक का पिता बी.एस. अतरी पिंजौर में रहता हैं, जबकि मुकेश मोहाली फेज-1 में अकेला रह रहा था। पहले उसकी 10 साल की बेटी भी साथ रहती थी लेकिन पती-पत्नी में झगड़े के चलते मृतक की पत्नी करीब 6 महीने पहले बेटी को लेकर अपने मायके मुंडी खरड़ चली गई। तब से मुकेश यहां अकेला रह रहा था। मुकेश के पिता ने आरोप लगाया कि विजय लक्ष्मी उनके बेटे को काफी तंग करती थी। उसने मुकेश पर झूठा दहेज प्रताडऩा का केस भी डाल रखा था। इसके चलते मुकेश परेशान रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।