कुलदीप बिश्नोई ने थामा भाजपा का दामन, मुख्मयंत्री मनोहर लाल ने दिलाई सदस्यता

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 04 Aug, 2022 06:32 PM

nadda duly inducted kuldeep and renuka by bjp at his residence

कुलदीप बिश्नोई ने आज पत्नी रेणुका बिश्नोई के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। वह 10 बजकर 10 मिनट की बजाय दोपहर 12.30 बजे भाजपा में शामिल हुए जबकि 2 दिन...

चंडीगढ़,(बंसल): कुलदीप बिश्नोई ने आज पत्नी रेणुका बिश्नोई के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। वह 10 बजकर 10 मिनट की बजाय दोपहर 12.30 बजे भाजपा में शामिल हुए जबकि 2 दिन पहले टवीट पर उन्होंने 10 बजकर 10 बजे का इशारा किया था। कुलदीप और रेणुका बिश्नोई का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपने निवास पर स्वागत किया। नड्डा ने भाजपा का पटका पहनाकर दोनोंं नेताओं को भाजपा में विधिवत शामिल किया। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कुलदीप बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई का स्वागत किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दोनों को भाजपा की सदस्यता की पर्ची और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। 

 


कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने से पार्टी होगी मजबूत: मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुलदीप और रेणुका बिश्नोई का भाजपा में स्वागत है। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। भजनलाल परिवार का हरियाणा की राजनीति में खास स्थान रहा है। कुलदीप और रेणुका बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देते ही उनके बेटे भव्य बिश्नोई ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अलविदा इंडियन नैशनल कांग्रेस लिख दिया। 
 

 

मोदी अब तक के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री: कुलदीप बिश्नोई
कुलदीप बिश्नोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री और मनोहर लाल को प्रदेश के सर्वांगीण विकास की सोच रखकर काम करने वाला मुख्यमंत्री बताया। कुलदीप ने कहा कि कांग्रेस अब इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय की पार्टी नहीं रही। उसमें समस्त फैसले गलत हो रहे हैं। भाजपा देशहित में सोचती है और वह मोदी व शाह की इस सोच से प्रभावित हैं। भाजपा में आने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह समेत कुछ जाट नेताओं के कथित विरोध से जुड़े सवाल पर कुलदीप ने कहा कि जिसमें जान होती है, उसी का विरोध होता है। मुर्दों का विरोध कौन करता है। मैंने हमेशा सही राजनीतिक फैसले लिए हैं, यह अलग बात है कि कई बार परिस्थिति भिन्न हो जाती होगी। उन्होंने कहा कि रेणुका बिश्नोई कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन भव्य बिश्नोई और मैं सक्रिय राजनीति करते हुए चुनाव लड़ेंगे। पार्टी उनकी जहां जिस रूप में ड्यूटी लगाएगी, वह उसे पूरा करेंगे। कांग्रेस के एक दिवसीय चिंतन शिविर पर हमला बोलते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उसमें पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता नहीं गया, क्योंकि उन्हें बुलाया नहीं गया था। यह चिंतन शिविर सिर्फ हुड्डा का था और उनके चेहरे पर चिंतन की चिंता साफ नजर आ रही थी।
 

 

मैं सिद्धांतवादी, ईमानदारी और स्वाभिमानी व्यक्ति हूं
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान द्वारा ई.डी. के डर से भाजपा में शामिल होने की बात का कुलदीप ने यह कहते हुए जवाब दिया कि मुझे आज तक न तो ई.डी. का कोई नोटिस मिला है और न ही कोई पूछताछ हुई है। तीन साल पहले इनकम टैक्स की सामान्य सर्च हुई थी, जो पूरी हो चुकी है। मैं सिद्धांतवादी, ईमानदारी और स्वाभिमानी व्यक्ति हूं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!