Edited By ashwani,Updated: 29 Dec, 2020 09:44 PM
तलाशी के दौरान 10 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद
चंडीगढ़, (सुशील राज) : प्रतिबंधित इंजैक्शन सप्लाई करने के आरोपी बुड़ैल निवासी अर्जुन को पुलिस ने सैक्टर-32 में फायर बिग्रेड के पास गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उससे 10 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए।
सैक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सैक्टर-34 थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सैक्टर-32 में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम सैक्टर-32 के फायर बिग्रेड के पास पहुंची तो सामने आ रहा युवक पुलिस को देखकर वापस जाने लगा। पुलिस टीम को युवक पर शक हुआ और उसे रुकने का इशारा किया। युवक भागने लगा। पुलिस ने युवक का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।