7 दिन में लावारिस शव का संस्कार नहीं कर रही पुलिस

Edited By pooja verma,Updated: 14 Nov, 2019 01:51 PM

police is not cremating the dead body in 7 days

लावारिश शव का पोस्टमार्टम करवा 7 दिन में संस्कार करवाने के एस.एस.पी. निलांबरी विजय जगदले के आदेश की थाना पुलिस जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

चंडीगढ़ (सुशील): लावारिश शव का पोस्टमार्टम करवा 7 दिन में संस्कार करवाने के एस.एस.पी. निलांबरी विजय जगदले के आदेश की थाना पुलिस जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। थाना पुलिस की लापरवाही के चलते सैक्टर-39 अनाज मंडी के पास 40 वर्षीय व्यक्ति का शव 14 दिन तक सैक्टर-16 जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखा रहा, लेकिन इस दौरान मलोया थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया। 

 

ऑल इंडिया सेवा समिति के सदस्य मदनलाल ने अस्पताल में मोर्चरी में 14 दिन से शव रखे होने का पता चलते उन्होंने तुरंत एस.एस.पी. से संपर्क किया। एस.एस.पी. ने मलोया थाना पुलिस को लावारिश शव का पोस्टमार्टम देरी से करवाने का कारण पूछा तो जांच अधिकारी हैरान रह गया। बुधवार को जांच अधिकारी सैक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचा और लावारिश शव का पोस्टमार्टम करवाया। 

 

मदनलाल ने अनाज मंडी के पास मिला लवारिश शव का संस्कार सैक्टर-25 श्मशानघाट में किया। बता दें कि 30 अक्तूबर को सैक्टर-39 अनाज मंडी के पास जंगल में 40 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला था। पुलिस को शव के पास नशीले इंजैक्शन मिले थे। पुलिस ने मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जनरल अस्पताल-16 की मोर्चरी में रखवा दिया था 

 

एस.एस.पी. निलांबरी विजय जगदले ने एक अक्तूबर 2018 को सभी थाना पुलिस को आदेश जारी कर रखे हैं कि लावारिश शव का पोस्टमार्टम 7 दिन में करवाकर संस्कार करवाना है, लेकिन बावजूद थाना पुलिस एस.एस.पी. के आदेशों की अनदेखी करते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!