स्वच्छता में चंडीगढ़ की रैंकिंग गिरने पर अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Oct, 2019 08:56 AM

railway station

देश में बनने वाले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों के निर्माण में तेजी लाने के लिए रेलवे बोर्ड ने 5 सदस्य (ई.जी.ओ.एस.) कमेटी का गठन किया है।

चंडीगढ़(लल्लन) : देश में बनने वाले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों के निर्माण में तेजी लाने के लिए रेलवे बोर्ड ने 5 सदस्य (ई.जी.ओ.एस.) कमेटी का गठन किया है। यह जानकारी नॉर्दन रेलवे के जनरल मैनेजर टी.पी. सिंह ने पंचकूला में शुरू हो रहे गोल्फ टूर्नामैंट के उद्घाटन के मौके पर दी। 

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण के दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिसमें संघ राज्य, शहरी विकास तथा वित्त क्षेत्र के अधिकारियों को एक समय पर इकट्ठा करना मुख्या उद्देश्य है। 

पूरे देश में तकरीबन 50 वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों का निर्माण करना है, जहां से तकरीबन 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। यह कमेटी टैंडर, जमीन की आवश्यकता तथा सभी पहलुओं पर नजर रखेगी। कमेटी में अलग-अलग विभागों के चेयरमैन को शामिल किया गया है।

स्वच्छता में चंडीगढ़ क्यों पिछड़ा, किया जा रहा है विचार :
नॉर्दन रेलवे के जनरल मैनेजर टी.पी. सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की स्वच्छता की रैंकिंग में लगातार आ रही गिरावट पर विचार किया जा रहा है। स्टेशन के उच्चाधिकारियों तथा आई.आर.डी.एस.सी. के अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। इस संबंध में हर अधिकारी अपने स्तर पर अध्यन कर रहा है कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन सफाई के मामले में क्यों पिछड़ रहा है। 

ये अधिकारी हैं कमेटी के सदस्य :
मुख्य कार्यकारी अधिकारी,एन.आई.टी.आई.      चैयरमैन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन                                    सदस्य
सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग वित्त मंत्रालय   सदस्य
सचिव आवास और शहरी मामलो के मंत्रालय    सदस्य 
वित्तिय आयुक्त रेलवे                                    सदस्य

दिल्ली में होगा मुख्यालय :
रेलवे मंत्रालय की ओर से गठित की कमेटी का कार्यकाल एक साल का होगा और मुख्यालय नई दिल्ली में बनाया गया। कामकाज के लिए नोडल शाखा भी बनाई गई है, जो देश में बनने वाले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य तथा उसके संबंध में सभी प्रक्रियों पर नजर रखेंगे।

‘तेजस’ निजीकरण के बाद हो सकती है ऑप्रेट :
नॉर्दन जी.एम. ने बताया कि चंडीगढ़-दिल्ली के बीच चलने वाली ‘तेजस’ के निजीकरण के बाद ऑप्रेट होने की उम्मीद है। रेलवे मंत्रालय की ओर से लखनऊ-दिल्ली के बीच तेजस ट्रेन को 4 अक्तूर से चलनी शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि यदि चंडीगढ़-दिल्ली के बीच तेजस चली तो यह निजी कपंनी द्वारा ऑप्रेट की जाएगी। 

रेलवे बोर्ड की ओर से 25 अक्तूबर 2017 को विंटर शैड्यूल में शामिल किया गया था। जिसकी गाड़ी संख्या 22425 बताई गई थी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से सुबह 9.40 बजे चलनी थी और दिल्ली दोपहर 12.40 बजे पह़ुंचना था। गाड़ी संख्या 22426 दिल्ली से दोपहर 2.35 बजे चलकर शाम 5.30 बजे चंडीगढ़ पंहुचना था। लेकिन अभी तक यह ट्रेन पाइप लाइन में ही रही।  

विस्टाडोम कोच की बढ़ेगी संख्या :
नार्दन जी.एम. ने कहा कि विदेशी पयर्टकों की ओर से विस्टाडोम को लेकर काफी मांग है। ऐसे में कालका-शिमला के बीच चलने वाली विस्टाडोम कोच की संख्या बढ़ाई जा रही है। कोच तैयार किए जा रहे हैं। उम्मीद हैं कि विटंर वैकेशनल के दौरान यह कोच शुरू हो जाएंगे, जिससे बाद से कोचों की संख्या 5 तक बढ़ सकते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!