Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Dec, 2018 10:30 AM
मौसम विभाग के मुताबिक 13 दिसम्बर के बाद से शहर में कोहरा छा सकता है। बेशक इस बार ठंड जल्दी आ गई लेकिन बीते 20 दिन से कोई भी मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं आया है।
चंडीगढ़(पाल) : मौसम विभाग के मुताबिक 13 दिसम्बर के बाद से शहर में कोहरा छा सकता है। बेशक इस बार ठंड जल्दी आ गई लेकिन बीते 20 दिन से कोई भी मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं आया है। अभी सूखी ठंड पड़ रही है। मैदानों में हल्की बौछारों और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानों में नमी के बाद कोहरा छाने के आसार हैं। इसके साथ ही विजिबिलिटी भी कम होगी।
वहीं, मंगलवार को दिन में धूप-छांव का खेल चलता रहा। रात करीब 11 बजे बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि बुधवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह के वक्त कोहरा हो सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है।