रोष प्रर्दशन करते हुए रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने करवाया मुंडन

Edited By Priyanka rana,Updated: 23 Jul, 2019 11:48 AM

strike

सोमवार को हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के दौरान भर्ती किए गए कच्चे रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए

पंचकूला(चंदन) : सोमवार को हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के दौरान भर्ती किए गए कच्चे रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी। कर्मचारियों ने बताया की रोडवेज की हड़ताल के दौरान सरकार ने ड्राइवर व कंडक्टर की पोस्ट पर अढ़ाई हजार कच्चे कर्मचारियों को रखा गया था। रोडवेज की हड़ताल खत्म होते ही सभी को बाहर निकाल दिया गया था। 

सोमवार को कच्चे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास घेराव के लिए चंडीगढ़ निकले थे,लेकिन चंडीगढ़ पुलिस द्वारा मौलीजांगरा और पंचकूला सैक्टर-17 व 18 के बोर्डर पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका दिया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा रोष प्रर्दशन करते हुए कई कर्मचारियों ने अपने सिर मुंडन करवाए। कर्मचारियों की मांग है कि हरियाणा रोडवेज मेंं हड़ताल के समय में भर्ती किया गया था। उन्हें रोडवेज में पक्का किया जाए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!