Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Nov, 2026 01:14 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहना वाला है। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने मन की
मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहना वाला है। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने मन की बात किसी दोस्त के साथ शेयर कर सकते हैं।
उपाय- रात में इत्र लगाकर न निकलें।
वृष- कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ लंबी दूरी पर जानें का प्लान बनाएंगे। छात्र अपनी परीक्षाओं को लेकर काफी सजग रहेंगे।
उपाय- देवी लक्ष्मी पर कमल के फूल चढ़ाएं।
मिथुन- मुश्किल समय में परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर असमंजस में रहेंगे। पेट दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। खान-पान में थोड़ा बदलाव करें।
उपाय- बड़ी बहन के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें।
कर्क- आपका सकारात्मक व्यवहार खुद के लिए फायदेमंद रहेगा। छोटी सी गलती का बड़ा हर्जाना भुगतना पड़ सकता है। मानसिक सुकून को विशेष प्राथमिकता देंगे।
उपाय- परिवार के साथ समय बिताएं।
सिंह- नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से काफी खुश रहेंगे। आर्थिक पहलुओं को मजबूत करने के लिए व्यापार के काम में बढ़ोतरी करेंगे। परिवार में प्रेम-प्यार बना रहेगा।
उपाय- मेहनत करने पर मीठा फल अवश्य मिलेगा।
कन्या- आज दिन की शुरुआत में ऑफिस से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। कारोबार में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- ध्यान लगाएं चिंताएं खत्म होंगी।
तुला- व्यापार में अच्छी बढ़त के अवसर बने हुए रहेंगे। ऑफिस के किसी काम से किसी लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे।
उपाय- लंबी यात्रा न करें।
वृश्चिक- धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। छात्रों को पढ़ाई से जुड़े मिश्रित परिणाम मिलेंगे। शादीशुदा जीवन में किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।
उपाय- किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।
धनु- आज का दिन आपके लिए बहुत सारी नई चुनौतियां लेकर आने वाला है। कामकाज की व्यस्तता के बीच रिश्ते को नजरअंदाज न करें।
उपाय- सभी को खुश रखने का प्रयास करें।
मकर- नौकरी में प्रमोशन या अच्छे इंसेंटिव प्राप्त होंगे। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई अच्छी खबर मिलेगी। सिंगल किसी करीबी के प्यार के झूठे इजहार में आने से बचें।
उपाय- कुटुंब के लोगों के साथ समय बिताएं।
कुंभ- आपज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जॉब और कारोबार में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है।
उपाय- स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
मीन- आज नए परिवेश में ढलने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे और अपने संबंधों को लेकर गंभीर चर्चा कर सकते हैं। पैतृक संपत्ती से लाभ होगा।
उपाय- माता-पिता के साथ समय बिताएं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ