Aja Ekadashi: पति-पत्नी के बीच बढ़ रही हैं दूरियां, आज किये गए ये उपाय ले आएंगे नजदीकियां

Edited By Updated: 29 Aug, 2024 01:05 PM

aja ekadashi

आज 29 अगस्त को अजा एकादशी के व्रत रखा जा रहा है। इस दिन विधि-विधान के साथ श्री हरि की पूजा करने का विधान है। इस दिन किया गया पूजा-पाठ बहुत ही जल्दी फल प्रदान करता है। यदि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aja Ekadashi: आज 29 अगस्त को अजा एकादशी के व्रत रखा जा रहा है। इस दिन विधि-विधान के साथ श्री हरि की पूजा करने का विधान है। इस दिन किया गया पूजा-पाठ बहुत ही जल्दी फल प्रदान करता है। यदि घर-परिवार में किसी तरह का क्लेश रहता है या फिर पति-पत्नी के बीच संबंध खराब हो रहे हैं तो आज के दिन कुछ अचूक उपाय करने चाहिए। एकादशी के दिन किये गए उपाय कभी भी विफल नहीं होते हैं। तो चलिए जानते हैं उन खास उपायों के बारे में।

PunjabKesari Aja Ekadash

Remedies for Aja Ekadashi अजा एकादशी के उपाय

वैवाहिक जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आज के दिन तुलसी के पौधे की उपासना करनी चाहिए। ऐसा इस वजह से क्योंकि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इस उपाय को करने से घर-परिवार में खुशियां बरकरार रहती हैं।

हिंदू धर्म में किसी भी खास दिन पर दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन किसी जरूरतमंद को धन और वस्त्र का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से साधक को हर कार्य में कामयाबी मिलती है।

जो लोग बेरोजगार हैं या फिर मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं उन्हें आज के दिन भगवान विष्णु को एक सिक्के पर रोली, अक्षत और पुष्प चढ़ाएं। ऐसा करने से जल्द ही प्रमोशन के योग बनते दिखाई देते हैं। 

PunjabKesari Aja Ekadash

अगर आप जीवन में लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इस परेशानी से मुक्ति पाने के लिए अजा एकादशी के दिन किया गया उपाय फलदायी माना जाता है। अजा एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें और प्रिय चीजों का भोग लगाकर जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

यदि बहुत दिनों से धन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन सुबह स्नान करने के बाद जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद उनको उनकी प्रिय चीज का भोग लगाएंं। ऐसा करने से आपका घर-परिवार सुख-संपदा से भरा रहेगा। 

PunjabKesari Aja Ekadash

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!