Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Nov, 2026 01:14 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर के वातावरण को अनुशासित, व्यवस्थित और
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर के वातावरण को अनुशासित, व्यवस्थित और खुशनुमा बनाए रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें और उनकी जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखेंगे। आपके सकारात्मक व्यवहार और समझदारी से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्य भी आपके विचारों और निर्णयों का सम्मान करेंगे।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। उत्साह और सकारात्मक सोच के कारण दैनिक कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने और नियमित व्यायाम करने से इस ऊर्जा को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में अपने काम को नया रूप देने के लिए अधिक रचनात्मक और आधुनिक तरीके अपनाएंगे। नए विचारों के साथ काम करने से आपकी कार्यक्षमता में निखार आएगा और बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास भी सफल रहेंगे। कार्यशैली और व्यक्तिगत विकास में सकारात्मक बदलाव लाने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज बच्चों के साथ मित्रवत और सहज व्यवहार बनाए रखना जरूरी रहेगा। उनकी भावनाओं, इच्छाओं और विचारों को समझने का प्रयास करें। उन पर जरूरत से ज्यादा अंकुश लगाने या अपनी बात मनवाने का दबाव बनाने से उनमें निराशा और हीन भावना उत्पन्न होगी। बेहतर होगा कि उन्हें प्यार से समझाएं और अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर दें। आपका सहयोग और मार्गदर्शन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा।
उपाय- धूम्रपान न करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज पारिवारिक संबंधों के मामले में भी थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। किसी छोटी सी बात को लेकर ससुराल पक्ष के साथ मतभेद उत्पन्न होंगे, जिससे संबंधों में कड़वाहट आने की आशंका है। इसलिए अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें और बातचीत के दौरान संयम बरतें। दूसरों की भावनाओं और विचारों का सम्मान करने से अनावश्यक विवादों से बच सकेंगे।
उपाय- ख़राब घड़ी घर में न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कभी-कभी ऐसा महसूस होगा कि जितना परिश्रम कर रहे हैं, उसके अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहे हैं। ऐसी स्थिति में निराश होने के बजाय अपने प्रयास जारी रखें और कार्य करने के तरीकों में आवश्यक बदलाव करें। इसके साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखें और किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर विश्वास बनाए रखना और उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके सहयोग और प्रोत्साहन से कर्मचारियों की कार्यक्षमता तथा आत्मविश्वास में और अधिक वृद्धि होगी। उन्हें अपनी जिम्मेदारियां निभाने की स्वतंत्रता देने से कामकाज में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।
उपाय- काले तिल का दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कर्मचारियों के उचित सहयोग और योगदान से कारोबार की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहेगी, जिससे आप अपने व्यक्तिगत मामलों और अन्य जरूरी कार्यों पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। व्यापारियों के लिए अच्छे ऑर्डर मिलने के साथ नए अनुबंध भी हाथ लगने की संभावना है। इसलिए व्यावसायिक संपर्कों को मजबूत बनाने और उपलब्ध अवसरों का सही उपयोग करने पर विशेष ध्यान दें।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या कार्ययोजना को लेकर अपने सहयोगी के साथ मतभेद अथवा बहस होगी। विचारों में अंतर होने के बावजूद बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें। अपनी बात दूसरों पर थोपने के बजाय सहयोगी के सुझावों को भी महत्व दें। आपसी समझ और तालमेल से विवाद को बढ़ने से रोका जा सकेगा और प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद मिलेगी।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in