Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Sep, 2026 12:41 PM

डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों गुरुवार को दोपहर करीब 1.05 बजे नाभा के हीरा महल पहुंचे। यहां उन्होंने शाही परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस मुलाकात को निजी बताया गया है।
नाभा (सतीश, खुराना): डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों गुरुवार को दोपहर करीब 1.05 बजे नाभा के हीरा महल पहुंचे। यहां उन्होंने शाही परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस मुलाकात को निजी बताया गया है।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के नाभा पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु हीरा महल के बाहर पहुंच गए। गर्मी के बावजूद श्रद्धालु उनके दर्शन की उम्मीद में करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करते रहे।
हीरा महल की रानी प्रीति सिंह ने बताया कि बाबा जी ने महल में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नाभा शहर के ऐतिहासिक और रियासती विरासत स्थलों का दौरा किया। इनमें किला मुबारक, रिपु दमन कॉलेज, पंजाब पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्थान शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शाम करीब 5.15 बजे नाभा से रवाना हुए। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने प्रोटोकॉल के अनुसार लोगों को बाबा जी से उचित दूरी बनाए रखने के लिए कहा।