Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Nov, 2026 12:17 PM

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर सिख भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की बजाय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश...
चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर सिख भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की बजाय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखने के फैसले की निंदा की है।
मंत्री ई.टी.ओ. ने कहा कि बिहार सरकार ने पहले इस पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को स्वीकार किया था। यह पुल तख्त श्री पटना साहिब के निकट स्थित है, जो गुरु साहिब का पावन जन्मस्थान है। इसके बावजूद बाद में इसका नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखने का फैसला लिया गया। यह निर्णय लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं की अनदेखी को दर्शाता है।
उन्होंने बिहार सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने और पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने की अपील की, ताकि सिख समुदाय सहित देशभर के श्रद्धालुओं की भावनाओं और आस्था का सम्मान हो सके।