Breaking




Kundli Tv- जानिए, हिंदू धर्म में क्या है अगहन महीने का महत्व?

Edited By Jyoti,Updated: 24 Nov, 2018 01:40 PM

importance of aghan month

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के बाद पढ़ने वाले माह को अगहन का महीना कहा जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार इस माह को मार्गशीर्ष के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन आज भी हम में एेसे बहुत से लोग होंगे जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होगी कि...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के बाद पढ़ने वाले माह को अगहन का महीना कहा जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार इस माह को मार्गशीर्ष के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन आज भी हम में एेसे बहुत से लोग होंगे जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होगी कि अगहन के महीने को मार्गशीर्ष का माह क्यों माना जाता है। वैसे तो हिंदू पंचांग में हर महीने का अपना अलग महत्व है। लेकिन शास्त्रों में इस महीने को बहुत ही खास माना गया है। क्योंकि धार्मिक नज़रिए से भी इस महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। तो वहीं ज्योतिष के अनुसार अगहन का महीना व्रत, स्नान और पूजा-पाठ करने से भगवान कृष्ण की कृपा मिलती है।

PunjabKesari

कैसे पड़ा मार्गशीर्ष नाम
पौराणिक मान्यताओं की मानें तो अगहन मास को मार्गशीर्ष कहने के पीछे भी कई कारण हैं जिनमें से एक के मुताबिक श्रीकृष्ण की पूजा अनेक स्वरूपों में और अनेक नामों से की जाती है। इन्हीं स्वरूपों में से एक मार्गशीर्ष भी है जो श्रीकृष्ण का ही एक रूप है।
PunjabKesari

इसके अलावा कुछ किवदंतियों के अनुसार शास्त्रों में कहा गया है कि इस माह का संबंध मृगशिरा नक्षत्र से है। ज्योतिष में बताया गया है कि कुल 27 नक्षत्र होते हैं जिसमें से एक है मृगशिरा नक्षत्र होता है। कहते हैं कि इस माह की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र से युक्त होती है। इसी वजह से इस मास को मार्गशीर्ष मास के नाम से जाना जाता है।
PunjabKesari

भागवत में श्रीकृष्ण ने भी स्वयं कहा है कि सभी महीने में मार्गशीर्ष उनका ही स्वरूप है। इस महीने में श्रद्धा और भक्ति से प्राप्त पुण्य के बल पर व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस दौरान नदी में स्नान और दान-पुण्य करने का खास महत्व है।

मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने गोपियों मार्गशीर्ष मास की महत्ता को बताते हुए कहा था कि  मार्गशीर्ष माह में यमुना स्नान से मैं सहज ही सभी को प्राप्त हो जाऊंगा। कहते हैं कि तभी से इस माह में नदी स्नान का खास महत्व है।
PunjabKesari

अगहन के महीने में ज़रूर करें ये काम-
स्कंद पुराण में कहा गया है कि भगवान की कृपा पाने के लिए घर पर रखी भागवत को पूजा-पाठ के दौरान दिन में एक बार तो ज़रूर प्रणाम करें।
PunjabKesari

मान्यता है कि जो व्यक्ति मार्गशीर्ष मास में ब्रह्रा मुहुर्त में तीन दिन तक किसी पवित्र नदी में स्नान करता है उस पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है।

अगहन मास में गायत्री मंत्र का जाप करने से भी नंदलाल की कृपा होती है। 
PunjabKesari

मार्गशीर्ष महीने में नदी स्नान के लिए तुलसी की जड़ की मिट्टी और  तुलसी के पत्तों से स्नान करना चाहिए और स्नान के समय ॐ नमो नारायणाय या गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।
सिर्फ नाग पंचमी ही नहीं ये दिन भी है नाग देवता की पूजा के लिए विशेष(VIDEO)

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!