Daily horoscope : आज के दैनिक राशिफल में जानें, क्या कहती है आपके सितारों की चाल ?

Edited By Updated: 04 Jul, 2025 07:11 AM

rashifal in hindi

मेष : न तो विरोधियों को कमजोर समझें और न ही उनकी सरगर्मियों की अनदेखी करें, मन भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : न तो विरोधियों को कमजोर समझें और न ही उनकी सरगर्मियों की अनदेखी करें, मन भी परेशान रहेगा, मगर जनरल हालात अनुकूल चलेंगे।   

वृष: संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी तथा आपकी किसी प्रॉब्लम को सुलझाने में इंस्ट्रूमैंटल होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति। 

मिथुन: कोर्ट-कचहरी के किसी काम को निपटाने के लिए समय अच्छा, बड़े लोगों का सॉफ्ट रुख आप की किसी समस्या को संवारने में हैल्पफुल होगा। 

कर्क : यदि किसी बड़े व्यक्ति की मदद लेने के लिए आप उसे अपरोच करेंगे, तो वह आपकी बात धीरज तथा ध्यान के साथ सुनेगा।  

सिंह: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं और गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में पर्याप्त लाभ मिलेगा।  

कन्या : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, शीत वस्तुओं को परहेज के साथ यूज करें।  

लव राशिफल 4 जुलाई- न जाने क्यों दिल धड़के घड़ी-घड़ी ये क्यों तड़पे

Tarot Card Rashifal (4th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 4 जुलाई, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

तुला: ध्यान रखें कि उलझनों-झमेलों वाले सितारे के कारण आपका कोई बना बनाया प्रोग्राम न उखड़-बिगड़ जाए।  

वृश्चिक : सितारा व्यापार-कारोबार में लाभ देने तथा अर्थदशा संवारने वाला, जनरल हालात भी बेहतर बने रहेंगे। 

धनु : राज दरबार के कामों के लिए आपका कोई यत्न अच्छा नतीजा दे सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति।  

मकर: किसी धार्मिक काम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने तथा कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।  

कुम्भ : सितारा सेहत के लिए एहतियात वाला, खान-पान में इन चीजों को यूज न करें, जो तबीयत को सूट न करती हों।

मीन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, समय कामयाबी तथा संतोष से कटेगा, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, तालमेल बना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!