देवी काली की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर 2 गुटों में झड़प

Edited By Updated: 11 Nov, 2026 10:00 AM

kali idol immersion clash news

मेदिनीनगर (एजैंसी): झारखंड के पलामू जिले में देवी काली की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर 2 गुटों के युवकों के बीच झड़प के दौरान पुलिस दल पर किए गए पथराव में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा में हवा में गोलियां...

मेदिनीनगर (एजैंसी): झारखंड के पलामू जिले में देवी काली की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर 2 गुटों के युवकों के बीच झड़प के दौरान पुलिस दल पर किए गए पथराव में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलाईं। घटना सोमवार रात रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में हुई। 

रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि पूछताछ के लिए 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एस.डी.पी.ओ.) चिरंजीवी मंडल ने बताया, “जब पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो दोनों गुटों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।” अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिस कर्मियों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। बिरुआ ने बताया कि घटना में कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में 31 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!