Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Nov, 2026 06:56 AM

मेष- जो जातक बहुत दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, आज यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी।
मेष- जो जातक बहुत दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, आज यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। छात्र पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो सफलता मिलेगी।
उपाय- देवी मां को 16 श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
वृष- छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहेंगे। किसी से धोखा मिलने की संभावना है। सेहत के लिए ये समय थोड़ा सा खराब रहने वाला है।
उपाय- अपने घर का साउथ जोन सही रखें।
मिथुन- ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बिना बात के बहस हो सकती है। आंख मूंद पर किसी पर भरोसा करने से बचें।
उपाय- टॉफी या चॉकलेट छोटे बच्चों को बांटे।
कर्क- जिन व्यक्तियों ने शेयर मार्किट में निवेश किया था, उसका दोगुना फल मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे।
उपाय- घर में राम दरबार की फोटो लगाएं।
सिंह- आज बिजनेस को लेकर कोई अहम कदम उठाएंगे। नई जॉब मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
उपाय- नहाने के पानी में गंगा जल डालकर नहाएं।
कन्या- युवा किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ मन की बातें शेयर करके दिल का बोझ हल्का करेंगे।
उपाय- काले वस्त्र न पहनें।
तुला- व्यापार के नजरिये से दिन फायदेमंद रहने वाला है। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। बच्चों की कोई भी गलती को नजरअंदाज करने से बचें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।
वृश्चिक- आज काम में मन नहीं लगेगा। युवा नए अवसर को हाथ से जाने नहीं देंगे। घर में किसी का रिश्ता पक्का होने से खुशी का माहौल बना रहेगा।
उपाय- दूध से बनी कोई चीज न तो खुद खाएं और न घर के किसी बड़े को दें।
धनु- आज का दिन बहुत ही खुशियां लेकर आएगा। व्यापार करने वाले लोगों को बहुत ही फायदा मिलेगा। जॉब में बॉस से शाबाशी मिलेगी।
उपाय- घर में ज्यादा कूड़ा-कबाड़ इकट्ठा न करें।
मकर- परिवार में शांति बनाए रखने के लिए कुछ नया प्रयास करेंगे। समय-समय पर डॉक्टर से सेहत के लिए सलाह लेते रहें।
उपाय- घर के नॉर्थ-वेस्ट में फैमिली पिक्चर लगाएं।
कुंभ- आज बहुत बड़ा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। आर्डर की लाइन लगी रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे।
उपाय- ॐ शांति ॐ का पाठ करें।
मीन- कार्यक्षेत्र में परिश्रम का फल मिलने वाला है। व्यापार करने वाले लोगों के काम में थोड़ी मंदी आ सकती है लेकिन मध्य में किसी की मदद से सब ठीक हो जाएगा।
उपाय- घर का नार्थ कोना ठीक से साफ करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ