Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Nov, 2026 07:17 AM

मेष- आज परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। ऑफिस की मीटिंग में सबके सामने अपनी बात रखेंगे। कारोबारियों के
मेष- आज परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। ऑफिस की मीटिंग में सबके सामने अपनी बात रखेंगे। कारोबारियों के ऊपर काम का बोझ थोड़ा बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
उपाय- सुंदर कांड का पाठ करें।
वृष- दूसरे लोग आपकी कामयाबी को देखकर प्रशंसा करेंगे। काम से फ्री होकर परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।
उपाय- तिल का दान करें।
मिथुन- आज बड़े पद की प्राप्ति आपके दिन को खुशनुमा बना देगी। युवा अपने घरवालों के विरुद्ध जाकर मनमानी करने की कोशिश करेंगे। किसी बड़ी बीमारी से निजात पा सकते हैं।
उपाय- रोटी पर सरसों का तेल कुत्ते को खिलाएं।
कर्क- आज कारोबार में मन के मुताबिक काम करेंगे, फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों से भागे नहीं। बच्चे खेलकूद में समय बिताएंगे।
उपाय- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
सिंह- जीवनसाथी के साथ चल रहा मन-मुटाव सही हो जाएगा। मौसम के कारण कुछ शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। हाथ-पैर में दर्द सता सकता है।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं।
कन्या- आज का दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ है। कारोबार की कोई नई महत्वपूर्ण जानकारी किसी से साथ शेयर न करें। शादीशुदा जीवन में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- तुलसी माता की पूजा करें।
तुला- आज कार्यक्षेत्र में लक्ष्य पूर्ति के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। जिस जगह धन निवेश करेंगे तो बहुत फायदा मिलेगा। बच्चों की बेवजह की जिद पूरी करनी पड़ सकती है।
उपाय- मंदिर में सेवा करें।
वृश्चिक- आज आपको अपनी तरक्की पर गुमान हो सकता है। किसी से जलन के कारण अपना नुकसान कर बैठेंगे। खुद पर कंट्रोल रखें।
उपाय- पीपल के पेड़ पर दिया जलाएं।
धनु- पारिवारिक वातावरण को सुखद बनाने के लिए बेहतर प्रयास करेंगे। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें। घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा।
उपाय- हनुमान जी को पान चढ़ाएं।
मकर- युवा कॉन्फिडेंस के साथ हर काम को बिना झिझक के पूरा कर लेंगे। लेन-देन के मामले के लिए आज का दिन बेहद शुभ है।
उपाय- सत्यनारायण की कथा करें।
कुंभ- आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई दिखाई देगी। युवा वर्ग किसी अनजान व्यक्त पर भरोसा न करें नहीं तो बाद में मुंह की खानी पड़ सकती है।
उपाय- काले कौवे को रोटी खिलाएं।
मीन- नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। विद्यार्थियों का शिक्षा पर पूरा फोकस बना रहेगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ