केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बदला नजारा, शिंकुला ताल भी जमा; माइनस 16 डिग्री पहुंचा तापमान

Edited By Updated: 28 Nov, 2026 09:08 AM

kedarnath dham winter snowfall

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम क्षेत्र में शीतकालीन बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बर्फ की सफेद चादर से पहाड़ और आसपास का पूरा इलाका ढकने लगा है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सांझा की हैं।

शिमला  (इंट.): उत्तराखंड के केदारनाथ धाम क्षेत्र में शीतकालीन बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बर्फ की सफेद चादर से पहाड़ और आसपास का पूरा इलाका ढकने लगा है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सांझा की हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही धाम क्षेत्र में सर्दियों का मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है।

वहीं हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां रात का तापमान शून्य से काफी नीचे लुढ़क रहा है। शिंकुला दर्रे पर सुबह-शाम तापमान माइनस 16 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि दोपहर में भी पारा माइनस 3 से माइनस 5 डिग्री सैल्सियस के बीच बना हुआ है। भीषण ठंड के चलते शिंकुला दर्रे के समीप स्थित शिंकुला ताल का पानी पूरी तरह जम गया है। झील पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!