घर-घर श​क्ति के चरणों में नमन, श्रीराम का किया पूजन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Apr, 2024 09:15 AM

new delhi

चैत्र नवरात्र नवमी पर बुधवार को घर-घर में देवी रूप कंजकों का पूजन किया गया। आस्थावानों ने कन्याओं को घर बुलाकर विधि-विधान से उनकी पूजा की। भक्तों ने कन्याओं को खुश करके महाशक्ति

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): चैत्र नवरात्र नवमी पर बुधवार को घर-घर में देवी रूप कंजकों का पूजन किया गया। आस्थावानों ने कन्याओं को घर बुलाकर विधि-विधान से उनकी पूजा की। भक्तों ने कन्याओं को खुश करके महाशक्ति को मनाया। श्रद्धालुओं ने कंजकों को घर बुलाकर उन्हें  हलवा-पूरी, चना का भोजन कराया गया और  उपहार दिए। नवमी के उपलक्ष्य में शहर के देवी मंदिरों में भी विभिन्न आयोजन किए गए। कंजक पूजन के लिए बुधवार को मां झंडेवालान मंदिर में हवन कर कन्याओं को भोग प्रसाद कराया गया। नवरात्र के दिनों में मंदिर में शाम के समय नियिमत रूप से सांस्कतिक कार्यक्रम आयाजित किए गए। राधाकृष्ण की सचेतन झांकी सजाई गई। दुर्गा पुरी चौक स्थित दुर्गा मंदिर में सत्संग पूजा के साथ 101 कंजकों का पूजन किया गया। इसमें मंदिर ट्रस्ट ने पूरे विधि विधान के साथ कंजकों के पैर धोकर उनको प्रसाद दिया। 

गली-गली हुए भंडारे 
नवमी के उपलक्ष्य में राजधानी में जगह-जगह भंडारे लगाये गये। हलवा पूरी, सब्जी आदि का भंडारा लोगों ने बांटा। दिल्ली के लगभग सभी मंदिरों ने भंडारा किया। झंडेवालान मंदिर में सुबह से ही भंडारा शुरू कर दिया गया। वहीं कालकाजी मंदिर में दोपहर दो बजे से भंडारा लगाया गया। कई लोगों ने गली के बाहर रास्तों पर भंडारा वितरण किया। भक्तों ने देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ मां की चुनरी और नारियल का प्रसाद चढ़ाया। मंदिर के बाहर आस्थावानों ने लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। नवमी पर भक्ति गीत गूंजत रहे। 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!