May Tarot Monthly Rashifal: मई का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 May, 2024 07:12 AM

may tarot monthly rashifal

मेष- यह माह मेष राशि के जातकों के लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह माह मेष राशि के जातकों के लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। माह के मध्य में सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।  
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

वृष- यह मंथ आपके लिए खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बच्चे दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

मिथुन- यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में हुए बड़े बदलाव के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन के मामले में थोड़ा सावधान रहें। साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  
उपाय- माता-पिता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

कर्क- यह माह कर्क राशि के जातकों के लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। संतान आपके द्वार दिए कार्य को समय पर पूरा करेगी। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जाएंगे। कमर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- शिव मंदिर में जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

सिंह- यह मंथ सिंह राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी दोस्त के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू करेंगे। भाई-बहन के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का भरपूर आनंद लेंगी। इस राशि के छात्रों के लिए यह माह किसी वरदान से साबित नहीं होगा।
उपाय- महादेव के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

कन्या- यह माह कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभ लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से कॉल आ सकती है। युवा वर्ग अनजान लोगों से सावधान रहें नहीं तो धोखा मिल सकता है।
उपाय- गणेश जी के नामों का जाप करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

तुला- यह महीना तुला राशि वालों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए माता के साथ बैंक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ झगड़ा होने की संभावना है। लव पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- माता रानी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

वृश्चिक- यह माह आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे। माता-पिता को कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।
उपाय- भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

धनु- यह महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। जो लोग लंबे समय से वाहन या मकान लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। सिर दर्द की समस्या हो सकती है।  
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

मकर- यह मंथ मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी से भी अपने मन की बात शेयर न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

कुंभ- इस महीने कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। सुसराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि के युवा माह के अंत तक पहाड़ी जगह पर घूमने जा सकते हैं। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।  
उपाय- पार्टनर को गुलाबी वस्तुएं गिफ्ट में दें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

मीन- यह मंथ मीन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भर रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी भी कागज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से पढ़ लें। किसी तीसरे की बातों में आकर साथी आप पर शक कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- विष्णु जी को पीले रंग के फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!