Ram Mandir Offering Theft News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में 67 लोगों के शामिल होने का दावा

Edited By Updated: 27 Sep, 2026 08:42 AM

ram mandir offering theft news

राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में पुलिस ने फैजाबाद जिला अदालत में 73,480 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में पुलिस ने 10 खुलासे किए हैं। इसमें दावा किया गया है कि चोरी के मामले में 67 लोग शामिल थे।

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में पुलिस ने फैजाबाद जिला अदालत में 73,480 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में पुलिस ने 10 खुलासे किए हैं। इसमें दावा किया गया है कि चोरी के मामले में 67 लोग शामिल थे। मामला पहली बार 4 जून, 2026 को सामने आया था, जब गणना कक्ष के बाथरूम से 2.25 लाख रुपए बरामद किए गए थे। चार्जशीट के मुताबिक दान-चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान एक गणना कर्मी ने कुछ लोगों को नोटों की गड्डियां हटाते देखा। 

इसके बाद निगरानी और चैकिंग शुरू कराई गई। पुलिस का कहना है कि चैकिंग की जानकारी मिलने पर रकम बाथरूम में छिपाई गई, जहां तलाशी के दौरान 2.25 लाख रुपए मिले। बरामद रकम को ट्रस्ट की ओर से सुरक्षित रखवाया गया। चार्जशीट में दर्ज तत्कालीन ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के बयान के अनुसार, 4 जून को दिल्ली से अयोध्या आते समय आनंद कुमार चौधरी ने उन्हें व्हाट्सएप पर बाथरूम से बरामद रकम का वीडियो और लिखित संदेश भेजा था। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!