सचिन पायलट आज पंजाब दौरे पर, अमृतसर में धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होंगे

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 11:27 AM

sachin pilot

कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी एवं पार्टी के महासचिव सचिन पायलट 8 अक्तूबर को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह द्वारा जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सचिन पायलट अपने दौरे की शुरुआत...

चंडीगढ़/जालंधर (विनय, विशेष): कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी एवं पार्टी के महासचिव सचिन पायलट 8 अक्तूबर को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह द्वारा जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सचिन पायलट अपने दौरे की शुरुआत अमृतसर से करेंगे। 

कार्यक्रम के मुताबिक सचिन पायलट सुबह 7:15 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर 8:30 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमृतसर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे श्री दरबार साहिब में माथा टेकेंगे। इसके पश्चात पायलट सुबह 10 बजे श्री दुर्ग्याना मंदिर में नतमस्तक होंगे। सुबह 11:30 बजे रियाल्टो चौक के समीप सेंट पॉल चर्च में जाएंगे और दोपहर 12:30 बजे रामतीर्थ मंदिर में माथा टेकेंगे।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम में कहा गया है कि इसके बाद सचिन पायलट का आगे का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। उनके पंजाब दौरे को प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस मामलों की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका यह दौरा प्रदेश कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!