खुद पर प्रयोग करके खोज निकाली इलाज की नई राह, जानिए चिकित्सा विज्ञान के 2 साहसी वैज्ञानिकों की कहानी

Edited By Updated: 28 Nov, 2026 12:45 PM

scientists who experimented on themselves

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई वैज्ञानिक अपनी खोज को सही साबित करने के लिए खुद पर ही प्रयोग करे? सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता है, लेकिन चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में ऐसे कई वैज्ञानिक हुए हैं, जिन्होंने नई खोजों के लिए खुद को प्रयोग...

Scientists Who Experimented on Themselves : क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई वैज्ञानिक अपनी खोज को सही साबित करने के लिए खुद पर ही प्रयोग करे? सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता है, लेकिन चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में ऐसे कई वैज्ञानिक हुए हैं, जिन्होंने नई खोजों के लिए खुद को प्रयोग का हिस्सा बनाया। उनके प्रयोगों ने डॉक्टरों को बीमारियों को समझने और मरीजों का इलाज करने के नए तरीके दिए। हालांकि, उस समय वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए आज जैसे सुरक्षा नियम और नैतिक दिशानिर्देश भी नहीं थे। तोआइए, जानते हैं ऐसे दो वैज्ञानिकों की कहानी, जिन्होंने अपने साहस और जिज्ञासा से चिकित्सा विज्ञान की दिशा बदलने में मदद की।

वर्नर फोर्समान : दिल तक पहुंचाई एक पतली नली

जर्मनी के डॉक्टर वर्नर फोर्समान का मानना था कि एक बहुत पतली नली को नस के रास्ते हृदय यानी दिल तक पहुंचाया जा सकता है। इस नली को ‘कैथेटर’ कहते हैं। उस समय कई डॉक्टरों को लगता था कि ऐसा करने से मरीज की जान जा सकती है। लेकिन फोर्समान अपनी बात को परखना चाहते थे। वर्ष 1929 में उन्होंने खुद पर प्रयोग किया। उन्होंने अपनी बांह की नस में एक ‘कैथेटर’ डाला और उसे धीरे-धीरे दिल के दाहिने हिस्से तक पहुंचाया। ‘एक्स-रे’ की मदद से उन्होंने यह भी देखा कि नली कहां तक पहुंची है। यह प्रयोग चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि बना। इससे पता चला कि उचित सावधानी और तकनीक के साथ ‘कैथेटर’ को हृदय तक पहुंचाया जा सकता है। आगे चलकर इस तकनीक से डॉक्टरों को हृदय की बीमारियों का पता लगाने और उनके इलाज में बहुत मदद मिली। हालांकि, उनके वरिष्ठ डॉक्टर इस बात से नाराज थे कि उन्होंने बिना अनुमति ऐसा प्रयोग किया था। उन्हें अपने करियर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और बाद में उन्होंने मूत्र संबंधी बीमारियों के इलाज के क्षेत्र में काम किया। लेकिन समय के साथ उनकी खोज का महत्व दुनिया ने पहचाना। वर्ष 1956 में उन्हें आंद्रे कौरनां और डिकिन्सन रिचर्ड्स के साथ चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।

जेम्स कॉन्ग : दर्द को रोकने की खोज

अमेरिका के तंत्रिका रोग विशेषज्ञ जेम्स लियोनार्ड कॉॄनग ने यह समझने की कोशिश की कि क्या रीढ़ की हड्डी के पास दवा पहुंचाकर शरीर के किसी हिस्से में दर्द का एहसास कम किया जा सकता है। उस समय कोकीन का इस्तेमाल स्थानीय संवेदनाहारी दवा के रूप में किया जाता था। ऐसी दवाएं शरीर के किसी खास हिस्से में दर्द का एहसास कम कर देती हैं। कॉॄनग ने रीढ़ की हड्डियों के बीच दवा पहुंचाकर प्रयोग किए। इन प्रयोगों में शरीर के निचले हिस्से में संवेदना कम होने के संकेत मिले। हालांकि, दवा किस तरह काम कर रही थी, इसे लेकर उनकी शुरुआती समझ पूरी तरह सही नहीं थी। फिर भी उनके प्रयोगों ने एक महत्वपूर्ण विचार को आगे बढ़ाया कि रीढ़ की हड्डी के आसपास दवा पहुंचाकर दर्द के संकेतों को रोका जा सकता है। बाद में दूसरे वैज्ञानिकों ने इस दिशा में और शोध किया। जर्मन डॉक्टर ऑगस्ट बीयर ने स्पाइनल एनेस्थीसिया को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज स्पाइनल और एपिड्यूरल एनेस्थीसिया जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कई तरह की सर्जरी और प्रसव के दौरान दर्द कम करने के लिए किया जाता है।

इन खोजों से क्या सीख मिलती है?

वर्नर फोर्समान और जेम्स कॉॄनग के प्रयोग चिकित्सा विज्ञान के इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय हैं। इनके काम ने आगे के वैज्ञानिकों को नई तकनीकें विकसित करने और पुरानी धारणाओं की जांच करने की प्रेरणा दी। लेकिन आज विज्ञान में केवल साहस और जिज्ञासा पर्याप्त नहीं हैं। किसी भी प्रयोग से पहले यह देखना जरूरी है कि उससे किसी व्यक्ति या जीव को नुकसान तो नहीं पहुंचेगा। चिकित्सा अनुसंधान के लिए अब सख्त नैतिक नियम, सुरक्षा उपाय तथा विशेषज्ञों की अनुमति आवश्यक होती है और अब नई तकनीकों की उपलब्धता के चलते इस तरह के जोखिम उठाना जरूरी नहीं समझा जाता। इन कहानियों से बच्चों को एक खास सीख मिलती है- सवाल पूछना, नई बातें जानना और पुरानी धारणाओं को प्रमाण के आधार पर परखना विज्ञान की असली ताकत है। महान वैज्ञानिक वही नहीं होता जो जोखिम उठाता है, बल्कि वह भी होता है जो अपनी गलती स्वीकार करता है, प्रमाणों से सीखता है और मानव जीवन की सुरक्षा को सबसे अधिक महत्व देता है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!