Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Oct, 2026 06:01 PM

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य दे को ग्रहों का राजा माना गया है। कुंडली में सूर्य कू स्थिति व्यक्ति के करियर, मान-सम्मान, आत्मविश्वास और पद-प्रतिष्ठा पर प्रभाव डालती है। जब सूर्य की राशि या नक्षत्र में परिवर्तन होता है, तो इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग...
Sun Nakshatra Transit After Pitru Paksha 2026 : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य दे को ग्रहों का राजा माना गया है। कुंडली में सूर्य कू स्थिति व्यक्ति के करियर, मान-सम्मान, आत्मविश्वास और पद-प्रतिष्ठा पर प्रभाव डालती है। जब सूर्य की राशि या नक्षत्र में परिवर्तन होता है, तो इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है। पितृपक्ष क समाप्ति के बाद सूर्य देव की स्थिति में बदलाव होने वाला है। ज्योतिषीय मानयताओं के अनुसार, सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं।
मेष राशि
सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जो लोग कारोबार से जुड़े हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल रह सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का परिवर्तन खास माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और व्यक्ति अपने फैसले पहले की तुलना में अधिक मजबूती से ले सकता है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी बदलने या बेहतर अवसर की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए भी सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम दे सकता है। लंबे समय से किसी काम में आ रही रुकावट दूर होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन या पद में बदलाव की उम्मीद रखने वालों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। कारोबार में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय बेहतर रह सकता है। हालांकि धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी होगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ