ताजमहल के गेट पर पर्यटकों और जवानों में मारपीट, एक बेहोश

Edited By Updated: 23 Nov, 2026 01:29 PM

taj mahal news

ताजमहल के पूर्वी गेट पर रविवार को पर्यटकों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.) के जवानों के बीच कथित मारपीट हो गई। घटना में एक पर्यटक बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए.एस.आई.) ने...

आगरा (एजैंसी): ताजमहल के पूर्वी गेट पर रविवार को पर्यटकों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.) के जवानों के बीच कथित मारपीट हो गई। घटना में एक पर्यटक बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए.एस.आई.) ने सी.आई.एस.एफ. से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है। 

दिल्ली से परिवार के साथ ताजमहल घूमने आए साजिद ने आरोप लगाया कि उनका 3 वर्षीय बेटा करीब 5 मिनट तक लापता रहा। बाद में बच्चा सी.आई.एस.एफ. जवान के पास मिला। साजिद के मुताबिक, जवान ने बच्चे का आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड नहीं होने पर उन्होंने मोबाइल में तस्वीरें और जन्म प्रमाणपत्र दिखाकर बच्चे को अपना बेटा बताया।

आरोप है कि इसके बावजूद जवानों ने आधार कार्ड के बिना बच्चा सौंपने से इन्कार किया और 4 दिन बाद देने की बात कही। इस दौरान उनका मोबाइल छीन लिया गया। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!