Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Nov, 2026 01:37 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर किसी अधिकारी से बहस होने की
मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर किसी अधिकारी से बहस होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की कमी देखने को मिलेगी। शादीशुदा लोग हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
वृष- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। माता-पिता को खुश करने के लिए कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। कई नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी काम को करने के लिए अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक माहौल में सतर्कता बनाए रखें। भाई के साथ मिलकर किसी दोस्त के घर जाएंगे।
कर्क- आज आप खरीदारी करने जाएंगे। इस राशि के बच्चे आज परिवार के काम में हाथ बंटाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। वर्क प्लेस पर आपकी पोजीशन मजबूत होगी। आज आप मूवी देखने जा सकते हैं। इस राशि की लड़कियों को सुंदर तोहफा मिलने का योग है। आज किसी से रुखा न बोलें।
सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। माता-पिता के सहयोग से कोई खास काम पूरा करेंगे। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी रुचि बनाएंगे।
कन्या- नया व्यापार शुरू करने में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि वाले अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। किसी यात्रा का विचार आपको मन ही मन उत्साहित कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
तुला- आज का दिन तुला राशि वाले अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होता हुआ नजर आएगा। कमर दर्द से परेशान रहेंगे।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग दूसरे राज्य में व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी जो परेशानी चल रही है, वो दूर होगी।
धनु- आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलवाने वाला रहेगा। युवाओं की किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा मौका हाथ लग सकता है। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलेगा।
मकर- आज जीवन साथी से आपसी प्रेम बढ़ेगा और दोनों के बीच अन्डरस्टैडिंग भी बढ़ेगी। आप ढेर सा धन प्राप्त करेंगे। घरेलू सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। गाय की सेवा करें, आपका सुख और सौभाग्य और बढ़ेगा।
कुंभ- आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो शुभ संकेत है। इस राशि की लड़कियों के लिए शुभ समय है। कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे जीवन में नया मोड़ आएगा।
मीन- आज का दिन फलदायी साबित होगा। पत्नी को कोई गिफ्ट दें, वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। अपने दम पर उस काम को करें, सफलता मिलेगी। वर्कप्लेस पर आज आप टीम लीडर के रूप में सामने आएंगे।