Breaking




प्रेम का महीना माना जाता है सावन, जानें बारिश से क्या है इसका CONNECTION

Edited By Jyoti,Updated: 23 Jul, 2019 07:00 PM

what is the connection of sawan and rain

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। इसका कारण है इस महीने का शिव जी का प्रिय होना। कहा जाता है इस पूरे महीने में शिव की पूजा करने से ही बेहद शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। इसका कारण है इस महीने का शिव जी का प्रिय होना। कहा जाता है इस पूरे महीने में शिव की पूजा करने से ही बेहद शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यही नहीं इस महीने में शिव जी की आराधना करने घर के कलह-क्लेश दूर होता है। साथ ही जिस भी  जातक को अपने व्यवसाय व बिज़नेस को लेकर किसी तरह की परेशानी सता रही हो या कोई घर के वास्तु दोष से दुखी हो तो भोलेनाथ की पूजा से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कहने का भाव ये है कि सावन में शिव पूजन से लाइफ की हर तरह की परेशानियों को मिटाया जा सकता है।

PunjabKesari, Sawan, Sawan 2019, Savan, 2019, Savan, Savan 2019, सावन, सावन 2019, भोलेनाथ, शिव जी, Lord Shiva

सावन व साधना
कहा जाता है सावन और साधना के बीच चंचल व गतिशील मन की एकाग्रता एक बहुत अहम कड़ी होती है, जिसके बिना कोई भी व्यक्ति परम तत्व की प्राप्ति नहीं कर सकता। कहते हैं साधक की साधना जब शुरू होती है, तब मन एक विकराल बाधा बनकर खड़ा हो जाता है, उसे नियंत्रित करना सहज नहीं होता। लिहाजा मन को साधने में साधक को लंबा और धैर्य का सफ़र तय करना होता है इसलिए कहा गया है कि मन ही मोक्ष और बंधन का कारण है।  

बारिश व सावन
ये तो सब जानते ही हैं कि सावन के महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती है। ऐसा कहा जाता है कि सावन में होने वाली बारिश शिव के गर्म शरीर को ठंडक प्रदान करती है। भगवान शंकर ने स्वयं सनतकुमारों को सावन महीने की महिमा बताई है कि मेरे तीनों नेत्रों में सूर्य दाहिने, बाएं चन्द्रमा और अग्नि मध्य नेत्र है। जब सूर्य कर्क राशि में गोचर करता है, तब सावन महीने की शुरुआत होती है। सूर्य गर्म है, जो ऊष्मा देता है, जबकि चंद्रमा ठंडा है जो शीतलता प्रदान करता है। इसलिए सूर्य के कर्क राशि में आने से झमाझम बारिश होती है। जिससे लोक कल्याण के लिए विष को पीने वाले भोलेनाथ को ठंडक व सुकून मिलता है। इसलिए शिव का सावन से इतना गहरा लगाव है।
PunjabKesari, बारिश, Rain

प्रेम का महीना
इस महीने में उपवास रखने से ही माता पार्वती को मनचाहे भगवान शिव वर के रूप में प्राप्त हुए थे इसलिए अगर आप वाकई में आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं या करती हैं तो इस सावन महीने में सोमवार को व्रत ज़रूर करें, आपका प्यार हमेशा के लिए आपका हो जाएगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!