Edited By Sonia Goswami,Updated: 21 Dec, 2018 05:06 PM
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एग्जाम्स में अब दो महीने का वक्त बचा है। इस लिए विद्याथियों को खूब मेहनत करनी होगी। मैथ्स के सैंपल पेपर कई ऑनलाइन साइट्स से भी डाऊनलोड किए जा सकते हैं। इन सैंपल पेपर की मदद से आप मैथ्स में परफेक्शन पा सकते हैं। कई...
नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एग्जाम्स में अब दो महीने का वक्त बचा है। इस लिए विद्याथियों को खूब मेहनत करनी होगी। मैथ्स के सैंपल पेपर कई ऑनलाइन साइट्स से भी डाऊनलोड किए जा सकते हैं। इन सैंपल पेपर की मदद से आप मैथ्स में परफेक्शन पा सकते हैं। कई सब्जेक्ट के सैंपल पेपर ऑनलाइन मिल सकते हैं।
सैंपल पेपर न केवल आपकी प्रैक्टिस के लिए जरूरी है बल्कि टाइमिंग पर सारे सवाल हल करना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए सैंपल पेपर को सॉल्व करते हुए तीन घंटे का अलार्म सेट जरूर कर लें ताकि समय पर अपने सवाल को पूरा किया जा सके। इससे सही सही अंदाजा लग सके कि एग्जाम में उन्हें किस सवाल पर कितना टाइम दिया और किस तरीके से टाइम मैनेजमेंट के साथ समय पर अपना पेपर पूरा करना है और रिवीजन के लिए वक्त बचाना है।
इसके अलावा मैथ का पेपर काफी पेचीदा होता है तो आपको अंदाजा लग जाएगा कि आपको कितने नंबर का प्रश्न कितने समय में पूरा करने की कोशिश करनी है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप छोटे प्रश्नों में ही अटके रह जाएंगे और समय खत्म हो जाएगा।