डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने LSD 1 और LSD 2 के बीच के फर्क पर की खुलकर बात, जानिए क्या कहा

Edited By Varsha Yadav,Updated: 11 Apr, 2024 03:19 PM

director dibakar banerjee spoke openly on the difference between lsd 1 and lsd 2

लव सेक्स और धोखा 2 का पहला डोज को रिलीज करने के साथ, मेकर्स ने दर्शकों को अपने साथ बांधे रखा है। दरअसल, वह एक -एक कर के फिल्म के लीड एक्टर्स को दर्शकों से रूबरू करा रहे हैं।

नई दिल्ली ।  लव सेक्स और धोखा 2 का पहला डोज को रिलीज करने के साथ, मेकर्स ने दर्शकों को अपने साथ बांधे रखा है। दरअसल, वह एक -एक कर के फिल्म के लीड एक्टर्स को दर्शकों से रूबरू करा रहे हैं। सबसे पहले इंट्रोडक्शन वीडियो के जरिए, मेकर्स ने बोनिता राजपुरोहित उर्फ कुल्लू को पहले ट्रांस विमान लीड कास्ट के रूप में पेश किया। जिसके बाद, फिल्म के सेकंड लीड यानी अभिनव सिंह को गेमपापी के रूप में पेश किया। उसके बाद परितोष तिवारी को ट्रांसिशनिंग फीमेल नूर की भूमिका में इंट्रोड्यूस किया गया। ऐसे में अब, फिल्म के डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने फिल्म लव सेक्स और धोखा 1 और 2 के बीच के फर्क के बारे में बयाया है।

 

डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी कहते हैं, "मुझे लगता है कि LSD 1 और LSD 2 के बीच सबसे बड़ा फर्क यह है कि LSD 1 में कैमरा आपकी जानकारी के बिना आपको देख रहा था, जबकि LSD 2 में हम हर समय जानते हैं कि कैमरा मौजूद है। कैमरा कभी बंद नहीं होता। इसलिए यह LSD 1 के बिल्कुल उल्टा है। यह हमारे कई 'निजी व्यक्तित्व' के बारे में है; अब सिर्फ़ एक 'मैं' नहीं है, कई 'मैं' हैं। इंस्टाग्राम 'मैं', ट्विटर 'मैं' और कई अन्य सोशल मीडिया में 'मैं' हैं।"

 

वह आगे कहते हैं, "तो, अलग-अलग पहचानों के 4 या 5 वर्जन हैं। LSD 2 उसी के बारे में है, जबकि LSD 1 सिंगल आइडेंटिटी के बारे में था। LSD 2 में किसी भी नायक की सिर्फ़ एक पहचान नहीं है। लेकिन, इन सभी की कई पहचान, कई वर्जन हैं, और उनकी लाइफ में कई अवतार हैं। इसलिए, यह LSD 1 से बहुत अलग है।"

 

बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है, "लव सेक्स और धोखा 2", जो प्रोड्यूस की गई है एकता आर कपूर और शोभा कपूर के द्वारा, उसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी द्वारा किया गया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!