Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 Nov, 2026 05:11 PM

अभिनेता गौरव खन्ना ने साफ किया है कि उन्होंने कभी भी पूरी तरह से टेलीविजन से दूरी नहीं बनाई थी। IANS से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने केवल डेली सोप से ब्रेक लिया था, ताकि वे रियलिटी शो में काम कर सकें। गौरव ने कहा कि रियलिटी टेलीविजन में...
Gaurav Khanna Comeback : अभिनेता गौरव खन्ना ने साफ किया है कि उन्होंने कभी भी पूरी तरह से टेलीविजन से दूरी नहीं बनाई थी। IANS से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने केवल डेली सोप से ब्रेक लिया था, ताकि वे रियलिटी शो में काम कर सकें। गौरव ने कहा कि रियलिटी टेलीविजन में काम करने से उन्हें अलग-अलग फॉर्मेट आजमाने का मौका मिला लेकिन अभिनय के प्रति उनका प्यार हमेशा की तरह बना रहा। उन्होंने कहा, "मैंने टीवी से ब्रेक नहीं लिया था। मैंने कुछ समय के लिए टेलीविजन सोप से ब्रेक लिया था क्योंकि मैं रियलिटी शो कर रहा था। मैंने 'मास्टरशेफ', 'बिग बॉस' और फिर 'खतरों के खिलाड़ी' जीता। चूंकि मैं दिल से एक अभिनेता हूं इसलिए जब मैंने 'मानव' के किरदार की कहानी सुनी और बालाजी टेलीफिल्म्स से मुझे कॉल आया, तो इस ऑफर को ठुकराना मेरे लिए बहुत मुश्किल था।
अभिनेता ने आगे बताया कि वे लंबे समय से प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ काम करने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 'मानव' का किरदार काफी अलग था, जो उन्हें इस प्रोजेक्ट की ओर खींच लाया। उन्होंने आगे कहा, "मैं लंबे समय से एकता मैम के साथ काम करने के मौके का इंतजार कर रहा था और जब मुझे इतना अलग किरदार निभाने को मिला - जिसका अंदाज और रूप-रंग बिल्कुल अलग है - तो मैं 'मानव' का किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं।
गौरव, जिन्होंने फिक्शन और रियलिटी टेलीविजन दोनों में अपनी पहचान बनाई है, अब दिल की बेवफाइयां में 'मानव' के किरदार के जरिए अपने अभिनय कौशल का एक नया पहलू दिखाने के लिए तैयार हैं। दिल की बेवफाइयां के साथ गौरव खन्ना टेलीविजन फिक्शन में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने डेली सोप से ब्रेक लिया था, जिसके दौरान उन्होंने मास्टरशेफ, बिग बॉस' और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया था।
एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित इस शो में गौरव 'मानव' के किरदार में नजर आएंगे, जबकि श्रद्धा आर्या इसमें 'जानकी' की भूमिका निभा रही हैं। यह सीरीज लंबे समय तक चलने वाली शादी की भावनात्मक जटिलताओं और चुनौतियों को गहराई से दिखाएगी। 'दिल की बेवफाइयां' 24 नवंबर को रिलीज होगी।