Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Nov, 2026 12:39 PM

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने लुक पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। कोलकाता में एक शादी समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद, उनके प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स और फिलर्स कराने को लेकर नई अटकलें लगाई जाने लगी थीं।
Jasmine Bhasin Plastic Surgery : एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने लुक पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। कोलकाता में एक शादी समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद, उनके प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स और फिलर्स कराने को लेकर नई अटकलें लगाई जाने लगी थीं।
एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने इन कमेंट्स का जवाब देते हुए साफ किया कि उनका लुक हर दिन अलग हो सकता है। इन अटकलों पर तंज कसते हुए जैस्मिन ने कहा कि जब भी उनका चेहरा थोड़ा अलग दिखता है, तो लोग तुरंत मान लेते हैं कि उन्होंने कोई कॉस्मेटिक प्रोसीजर करवाया है।
गुलाबी लहंगे में शादी समारोह में शामिल हुईं जैस्मिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि कैसे कई चीजें - जैसे सफर करना, नींद पूरी न होना, थकान और वजन में बदलाव - उनके लुक पर असर डाल सकती हैं।
“तो ऐसा लगता है कि जब भी मेरा चेहरा थोड़ा अलग दिखता है, तो मैंने कोई नई प्लास्टिक सर्जरी करवा ली होती है।मैं सफर करती हूं, मेरी नींद पूरी नहीं होती, मैं अलग-अलग मेकअप आर्टिस्ट के साथ काम करती हूं, मेरे साइनस में सूजन आ जाती है, मैं थक जाती हूं, मैंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की है, मेरा वजन थोड़ा बढ़ गया है...” उन्होंने आगे कहा कि उनका चेहरा हर दिन एक जैसा नहीं दिखता, इसलिए लोगों को यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि वह हर तस्वीर में एकदम परफेक्ट दिखें।
“मेरा चेहरा कोई परमानेंट इंस्टाग्राम फिल्टर नहीं है। कभी-कभी चेहरा एकदम शार्प दिखता है, तो कभी सूजा हुआ लगता है। कभी चेहरा थका हुआ दिखता है, और कभी-कभी तो मेकअप भी खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा होता है जैस्मिन ने इस पर तंज भी कसा 'प्लास्टिक सर्जरी' वाली थ्योरी पर उन्होंने कहा कि ऐसी प्रक्रियाओं के लिए समय चाहिए होता है, जो उनके पास हमेशा नहीं होता।
और ये 'प्लास्टिक सर्जरी' वाली थ्योरी... यार, प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी तो समय चाहिए! मैं भी खून, मांस, मांसपेशियों और हड्डियों से बनी इंसान हूं। मुझे अलग-अलग दिनों में अलग दिखना अलाउड है और सच कहूं तो ? मुझे अपना चेहरा पसंद है। मुझे अपना शरीर पसंद है, मैं खुद से प्यार करती हूं। अपने लुक से खुश रहने के लिए मुझे हर दिन एकदम परफेक्ट दिखने की जरूरत नहीं है। इसलिए प्लीज... इस इंसान को चैन से जीने दो।
काम की बात करें तो, जैस्मीन हाल ही में पंजाबी फिल्म 'जुदा' में नजर आई थीं, जिसमें वह सिंगर-एक्टर गुलाब सिद्धू के साथ मुख्य भूमिका में थीं। वह रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भी तीसरी बार वापसी कर चुकी हैं।