Boyfriend बनाओ, लेकिन शादी उसी से जरुरी नहीं... एक्ट्रेस Moushumi Chatterjee ने दी अपनी बेटी को सलाह, परिवर्तन ही संसार का नियम है

Edited By Updated: 22 Sep, 2026 07:20 PM

moushumi chatterjee relationship advice

Moushumi Chatterjee Relationship Advice : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसी चटर्जी ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और शादी से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बात की। उन्होंने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और अपनी प्रतिभा के दम पर बंगाली सिनेमा...

Moushumi Chatterjee Relationship Advice : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसी चटर्जी ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और शादी से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बात की। उन्होंने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और अपनी प्रतिभा के दम पर बंगाली सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी खास पहचान बनाई। 

मौसमी चटर्जी ने खुद काफी कम उम्र में शादी कर ली थी लेकिन अपनी बेटी मेघा मुखर्जी के मामले में वह जल्दबाजी के पक्ष में नहीं हैं। अभिनेत्री का मानना है कि आज की लड़कियों को शादी का फैसला लेने से पहले अपनी जिंदगी, पसंद और खुशियों को भी महत्व देना चाहिए। उनका कहना है कि हर किसी को अपनी जिंदगी के अहम फैसले सोच-समझकर और अपनी इच्छा के मुताबिक लेने चाहिए। 

 Boyfriend बनाओ, लेकिन शादी उसी से जरुरी नहीं... 
एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने रिवील किया कि वह अपनी बेटी मेघा मुखर्जी को रिश्तों और शादी को लेकर क्या सलाह देती हैं। अभिनेत्री का कहना है कि  किसी के साथ रिलेशनशिप में होना जरुरी नहीं कि उसी इंसान के साथ शादी भी की जाए। दोनों फैसले एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और शादी जैसे बड़े कदम को काफी सोच-समझकर के बाद ही उठाना चाहिए। 

मौसमी ने युवा लड़कियों को सलाह दी कि वे समाज के दवाब के आकर अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले न लें। उनके मुताबिक, आज का दौर पहले की तुलना में काफी बदल चुका है और नई पीढ़ी की  परिस्थितियां भी अलग हैं। ऐसे में लड़कियों को अपनी जरूरतों, पसंद और भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने चाहिए। अभिनेत्री का मानना है कि जिंदगी में वही चुनाव करना बेहतर है, जिससे इंसान को खुद ख़ुशी और संतुष्टि महसूस हो। 

 घर और रिश्तों की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की नहीं
मौसमी चटर्जी ने बातचीत के दौरान आज की पीढ़ी में बढ़ते तनाव को लेकर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि कई लोग दूसरों की नजरों में खुद को सही साबित करने की होड़ में अपनी खुशियों और जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को नजरअंदाज कर देते हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, हर व्यक्ति को अपनी पसंद और जरुरत के अनुसार जिंदगी जीने की आजादी होनी चाहिए, न कि हर कदम समाज क्या कहेगा, यह सोचकर उठाना चाहिए। अभिनेत्री का मानना है कि अब इस सोच को बदलने का समय आ गया है। घर चलाने और रिश्तों को निभाने की जिम्मेदारी केवल महिलाओं के हिस्से में नहीं होनी चाहिए, बल्कि पुरुषों को भी इसमें बराबर की भूमिका निभानी चाहिए। 

कम उम्र में हुई थी एक्ट्रेस मौसमी की शादी
अभिनेत्री मौसमी ने खुद बहुत ही कम उम्र में मशहूर संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से शादी रचाई थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी इस कम उम्र की शादी की खास वजह का खुलासा किया था। फिल्म बालिका बधू की कामयाबी के बाद मौसमी की शादी के ढेरों रिश्ते आने लगे थे। उसी दौरान उनकी बड़ी बुआ कैंसर की अंतिम स्टेज में थीं, जिनसे मौसमी का बेहद लगाव था। बुआ की अंतिम इच्छा की पूरी करने के लिए परिवार ने जल्दबाजी में मौसमी की शादी करने का फैसला किया। कम उम्र में विवाह के इस दौर से गुजरने के बाद, मौसमी आज अपनी बेटी को यही सीख देती है कि अपना जीवनसाथी चुनने में कभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!