Nana Patekar की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सामने आई मौत की असली वजह

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 05:07 PM

nana patekar postmortem report

Nana Patekar : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के मामले में अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह प्राकृतिक बताई गई है। गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), बांबोलिम के डॉक्टरों की एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि उनकी मौत...

Nana Patekar : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के मामले में अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह प्राकृतिक बताई गई है। गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), बांबोलिम के डॉक्टरों की एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि उनकी मौत प्राकृतिक थी और इसकी वजह जबरदस्त हार्ट अटैक था। गोवा पुलिस ने IANS को इसकी पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, परिवार को भी रिपोर्ट के बारे में सूचित कर दिया गया है और परिवार ने मेडिकल रिपोर्ट पर सहमति जताई है और अब तक कोई आपत्ति नहीं जताई है।

GMC की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य कोरोनरी धमनी में खून का थक्का जमने के कारण दिल तक खून की सप्लाई रुक गई थी, जिससे कार्डियक अरेस्ट हुआ। 8 अक्टूबर को तड़के करीब 2:30 बजे अभिनेता ने अपने पारिवारिक मित्र को WhatsApp पर अपनी खराब तबीयत के बारे में बताया, जिसके बाद उन्हें डोना पाउला के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां लगभग 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के लिए बता दें कि पणजी पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत UD नंबर 62/2026 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। अब जब पोस्टमार्टम से प्राकृतिक मौत की पुष्टि हो गई है और बेटे मल्हार पाटेकर और भतीजे प्रसाद पाटेकर द्वारा किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को खारिज कर दिया गया है, तो यह मामला जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार  
दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुणे जिले के डोंजे स्थित उनके फार्महाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अभिनेता को 3-गन सैल्यूट दिया गया। दिवंगत अभिनेता के दोस्त और फिल्म जगत के सदस्य, जिनमें जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज़्मी और निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला शामिल थे, नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डोंजे गांव पहुंचे। दिवंगत आत्मा को विदाई देने के लिए भारी भीड़ भी उमड़ी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई रवाना होने से पहले पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे श्रद्धांजलि देने के लिए अभिनेता के पुणे स्थित फार्महाउस गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!