अलमारी अपने आप खुलती थी, पीछे किसी की मौजूदगी का अहसास होता था... खुद Salman Khan ने बताया उनके कमरे में था अनदेखी शक्ति का साया

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 06:15 PM

salman khan share paranormal experience

Salman Khan Paranormal Experience : सलमान खान के बांद्रा स्थित मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा है, जिसने खुद दबंग अभिनेता को भी सोच में डाल दिया था। इस बात का खुलासा उन्होंने करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में किया था।

Salman Khan Paranormal Experience : सलमान खान के बांद्रा स्थित मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा है, जिसने खुद दबंग अभिनेता को भी सोच में डाल दिया था। इस बात का खुलासा उन्होंने करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में किया था। किस्सा उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के ही एक छोटे से कमरे से जुड़ा है। सलमान खान ने बताया उस कमरे में अजीब से ऊर्जा या एक तरह का रहस्यमयी प्रभाव महसूस होता था। उस कमरे की खासियत यह थी कि जो भी व्यक्ति वहां जाकर बैठता या सोता था, उसे अचानक बहुत गहरी और तेज नींद आने लगती थी। 

सलमान ने शो में बताया कि उन्होंने कई बार देखा कि लाग उस कमरे में जाते ही गहरी नींद में सो जाते थे, भले ही वे पहले से कितने भी फ्रेश महसूस कर रहे हों। इस अजीब अनुभव ने सलमान के साथ-साथ उनके दोस्तों और परिवारवालों को भी काफी हैरान किया था। इसी वजह से वे मजाक-मजाक में उस कमरे में किसी रहस्यमयी या अलौकिक शक्ति की मौजूदगी का जिक्र करने लगे थे। 

Salman Khan share Paranormal Experience

कमरे में किसी के होने का होता था अहसास 
शो के बीच करण जोहर ने बताया कि जब सलमान खान के कमरे को देखा तो वह यह जानकर हैरान रह गए थे कि बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार का कमरा बेहद सिंपल और छोटा था, जिसमें सिर्फ एक बेड और अलमारी ही समा पाती थी। खान परिवार की एकजुटता की वजह से उस समय पूरा परिवार एक साथ उसी घर में रहता था। 

इसी बातचीत के दौरान सलमान ने अपने उस कमरे से जुड़ा एक रहस्यमयी अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उस कमरे में वे कभी खुद को पूरी 
तरह अकेला महसूस नहीं करते थे। उन्हें हमेशा किसी अनदेखी मौजूदगी का अहसास रहता था। सलमान के मुताबक, उन्होंने उस शक्ति को कभी देखा तो नहीं लेकिन कई बार उन्हें किसी की आवाज सुनाई देती थी और ऐसा लगता था जैसे कोई हर वक्त उनके ठीक पीछे खड़ा हो। 

Salman Khan share Paranormal Experience

अपने आप अलमारी खुल जाती थी
सलमान खान ने उस कमरे के अपने अनुभवों के बारे में बात करते हुए कुछ और चौंकाने वाली बातें भी बताई थीं। उनके मुताबिक, जब भी वे कमरे से बाहर 
निकलने वाले होते थे, तब वहां की लाइटें अपने आप जलने और बुझने लगती थीं। इतना ही नहीं, अलमारी का दरवाजा खुद-ब-खुद खुल जाता था और जब वे बाथरूम के पास होते थे, तो उन्हें ऐसा लगता था जैसे कोई अलमारी के साथ छेड़छाड़ कर रहा हो। 

इतना ही नहीं कमरे में गाना सुनते समय भी उन्हें लगातार किसी ने पीछे खड़े रहने के अहसास होता था। जब करण जौहर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें वह कमरा भूतिया (हांटेड) लगता था, तो सलमान ने साफ इंकार कर दिया। सलमान का मानना था कि वे इसे कोई डरावना या भूतिया अहसास नहीं मानते थे, बस उन्हें इतना अहसास जरूर था कि वहां उनके अलावा भी कोई और मौजूदगी मौजूद थी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!