45 नहीं बल्कि 25 की लग रही हैं संतूर मम्मी, पिंक साड़ी में गुलाबों बनकर छाई Shweta Tiwari

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 04:49 PM

shweta tiwari traditional look

Shweta Tiwari Look : जब भी खूबसूरत एक्ट्रेस की बात आती है तो श्वेता तिवारी का नाम सबसे पहले आता है। अपनी अदाकारी और सुंदरता को लेकर हमेशा से श्वेता काफी सुर्खियां बटोरती हुई आई हैं।

Shweta Tiwari Look : जब भी खूबसूरत एक्ट्रेस की बात आती है तो श्वेता तिवारी का नाम सबसे पहले आता है। अपनी अदाकारी और सुंदरता को लेकर हमेशा से श्वेता काफी सुर्खियां बटोरती हुई आई हैं। अपने समय में उनको टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है लेकिन फ़िलहाल अभी वो टीवी की दुनियां से दूर हैं। हालांकि श्वेता समय-समय पर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट कर के फैंस को अपडेट देती रहती हैं। 

Shweta Tiwari traditional look 
 
उनकी सबसे खास बात यह है कि 45 की उम्र में भी वो 25 साल की हसीनाओं को मात देती हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी पहनकर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

पिंक साड़ी में गुलाबों बनीं श्वेता तिवारी
कसौटी जिंदगी की से श्वेता तिवारी ने घर-घर में खूब नाम कमाया और अब वो अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इन तस्वीरों में श्वेता ने पिंक कलर की बनारसी साड़ी पहनी हुई है। 

Shweta Tiwari traditional look 

इसके साथ श्वेता ने चोकर पहना हुआ है, जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहा है। 

इसी के साथ यदि उनका मेकअप देखा जाए तो न्यूड मेकअप और खुले बाल उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं। 

हर तस्वीर में श्वेता ने बेहद ही कातिलाना पोज़ दिए हुए हैं। 

Shweta Tiwari traditional look 

श्वेता तिवारी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी खूबसूरती, फिटनेस और स्टाइल की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें बेहद आकर्षक और स्टनिंग बताया, जबकि कुछ ने उनके ग्लैमरस अंदाज की सराहना की। फैंस का कहना है कि बढ़ती उम्र के बावजूद श्वेता का चार्म बिल्कुल कम नहीं हुआ है और वह आज भी अपनी खूबसूरती से नई अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।

Shweta Tiwari traditional look 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!