Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Sep, 2026 01:31 PM

Sonu Sood Bihar Flood : अभिनेता सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित बिहार में ज़मीनी स्तर पर राहत कार्य तेज कर दिए हैं। वे नाव से प्रभावित गांवों में जाकर जरूरी सामान बांट रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं।
Sonu Sood Bihar Flood : अभिनेता सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित बिहार में ज़मीनी स्तर पर राहत कार्य तेज कर दिए हैं। वे नाव से प्रभावित गांवों में जाकर जरूरी सामान बांट रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं।
X पर शेयर की गई एक जानकारी में, सूद ने कहा कि उनकी टीम उन परिवारों तक पहुंचने के लिए काम कर रही है जिन्हें सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, "अभी हम एक गांव से दूसरे गांव जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सामान पहुंचा सकें। इसके बाद हम अगले गांव जाएंगे। हम ज्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। सूद ने स्थानीय लोगों और नाव चलाने वालों के सहयोग का भी ज़िक्र किया जो बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत टीमों की मदद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "स्थानीय गांव के कई लोग हमारी मदद के लिए आए हैं। हम उन परिवारों तक पहुचने की कोशिश करेंगे जिन्हें सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। यह मुश्किल है लेकिन हमारे भाई-बहन, नाव चलाने वाले, गाँव वाले, सभी हमारी बहुत मदद कर रहे हैं ताकि हम वहां पहुंच सकें।
वीडियो अपडेट में उन्होंने कहा, "आप देख सकते हैं कि हमारे पीछे पानी में लोग खड़े हैं। हम उन सभी लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे जो परेशान हैं। जय बिहार! जय बिहार! अभिनेता ने बेगूसराय सहित कई इलाकों में अपने राहत कार्यों की चार तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में उन्हें नाव पर यात्रा करते, मदद बांटते और स्थानीय लोगों से बात करते हुए देखा जा सकता है।
यह राहत कार्य ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार के बड़े हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं। बिहार में स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, 22 सितंबर तक 15 जिलों, 88 ब्लॉक और 576 ग्राम पंचायतों में लगभग 49.72 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
अभी सात राहत कैंपों में 8,948 बाढ़-प्रभावित लोग रह रहे हैं, जबकि 50 कम्युनिटी किचन में अब तक 195.63 लाख लोगों को खाना खिलाया जा चुका है।
सितंबर में सामान्य से कम बारिश के बावजूद, नदियों का जलस्तर चिंता का विषय बना हुआ है। बिहार में इस महीने अब तक 136.7 मिमी बारिश हुई है, जो सितंबर की सामान्य बारिश से 12 प्रतिशत कम है। 1 जून से 21 सितंबर के बीच कुल बारिश 658.2 मिमी रही है, जो सामान्य से 28 प्रतिशत कम है।
कोसी नदी बलतारा और कुरसेला में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि गंगा नदी कहलगांव में खतरे के निशान को पार कर गई है।