Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Sep, 2026 05:26 PM

Sunita Ahuja : गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में दोनों को लालबागचा राजा के दर्शन करते...
Sunita Ahuja : गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में दोनों को लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए साथ देखा गया था, जिसके बाद इन अटकलों को और हवा मिल गई। इसी बीच सुनीता आहूजा ने इस पूरे मामले को लेकर जेन-Z से अपना समर्थन देने की अपील की है।
मेरा घर टूट रहा है- सुनीता आहूजा
हाल ही में सोशल मीडिया और सुनिए आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि नमस्कार आज मैं दक्षिणेश्वर काली मंदिर आई हूं, मां काली राक्षसों का नाश करती हैं, मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस हैं। मैं माता के द्वारा बोलने आई हूं कि उनका भी नाश करें। जो मीडिया के आने के चक्कर में अपना पब्लिसिटी कर रहे हैं, मैं मीडिया से भी हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आप इन सबको सपोर्ट ना करें। अगर आपके घर की बेटी या बहू को ये सब दिन देखना होता, तो आप क्या करते।
इसके बाद सुनीता ने मदद की अपील करते हुए कहा कि पप्लीज जितना हो सके मुझे सपोर्ट करें। जितने भी जेन-Z बच्चें और औरतें हैं, मुझे सपोर्ट करें। जो मेरे साथ हो रहा है, वो अच्छा नहीं हो रहा है। बिना किसी कारण मेरा घर टूट रहा है. मैं चाहती हूं कि आप सब मेरे लिए स्टैंड लें। जेनजी बच्चे मेरे लिए स्टैंड लें और मीडिया से निवेदन है कि इस चीज को आगे ना बढ़ाएं।
हालांकि इस वीडियो में सुनीता ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन गोविंदा और कोमल को हर जगह साथ में देखने के बाद फैंस के यही मानना है कि सुनीता सीधे तौर पर ये इल्जाम दोनों पर लगा रही हैं।
7 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे गोविंदा
आपको बता दें कि बॉलीवुड के स्टार गोविंदा 7 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो कोमल रानी के साथ दिखाई देंगे। जब से इस फिल्म की घोषणा की गई है, तब से दोनों को अक्सर हर जगह साथ में देखा जा रहा है। हालांकि, गोविंदा ने इन बातों पर सफाई देते हुए कहा है कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर किसी को दखल नहीं देना चाहिए।