Income Tax की Raid के बीच, प्रोड्यूसर Vashu Bhagnani की बिगड़ी तबीयत, लंदन के अस्पताल में किया भर्ती

Edited By Updated: 30 Sep, 2026 11:06 AM

vashu bhagnani hospitalized

Vashu Bhagnani : मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को लंदन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी तक नहीं बताया गया है।

Vashu Bhagnani : मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को लंदन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी तक नहीं बताया गया है। आपको बता दें उनकी तबीयत ऐसे समय पर बिगड़ी है, जब वह कथित फिल्म फंडिंग से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर इनकम टैक्स विभाग की जांच के दायरे में हैं। इससे पहले टैक्स अधिकारियों ने मुंबई में उनसे जुड़े करीब 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के तहत जिन जगहों पर कार्रवाई की गई, उनका संबंध वाशु भगनान, उनकी बहू एंव अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और प्रोडक्शन कंपनी  'पैनोरमा स्टूडियोज' से बताया गया है। यह कार्रवाई फिल्म प्रोजेक्ट्स से जुड़े कथित विदेशी वित्तीय लेनदेन की जांच के सिलसिले में की गई थी। 

जब ANI ने उनसे संपर्क किया, तो भगनानी ने अकेले रहने का आग्रह किया। उनकी सेहत के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है। भगनानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 1995 में पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की और गोविंदा की फिल्म 'कुली नंबर 1' के साथ प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू किया, जो उसी साल रिलीज हुई थी।

उन्होंने बाद के सालों में कई सफल फिल्में प्रोड्यूस कीं, जिनमें 'हीरो नंबर 1', 'बीवी नंबर 1', 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'रहना है तेरे दिल में' शामिल हैं। पूजा एंटरटेनमेंट के तहत, भगनानी ने 'सरबजीत', 'बेल बॉटम' और 2024 की एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हैं) जैसी फिल्मों को भी सपोर्ट किया। भगनानी की सेहत के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!