90s में कैसे गूंजा था पंजाबी संगीत का डंका ? Vikas Bahl पर्दे पर लाएंगे उस दौर की अनसुनी कहानी

Edited By Updated: 01 Oct, 2026 01:17 PM

vikas bahl movie

Vikas Bahl Movie : यह फिल्म उस दौर की कहानी है, जब प्रवासी युवाओं की एक पूरी पीढ़ी ने संगीत के जरिए अपनी पहचान, अपनी आवाज़ और अपनेपन की जगह तलाशनी शुरू की थी।

Vikas Bahl Movie : यह फिल्म उस दौर की कहानी है, जब प्रवासी युवाओं की एक पूरी पीढ़ी ने संगीत के जरिए अपनी पहचान, अपनी आवाज और अपनेपन की जगह तलाशनी शुरू की थी। विकास बहल अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं, जिसमें जिमी शेरगिल, सिद्धांत चतुर्वेदी, मोना सिंह और अलिज़ेह अग्निहोत्री मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी 1990 के दशक की शुरुआत में ब्रिटेन में सेट है। यह उस दौर को दिखाती है जब यूके में पंजाबी संगीत तेजी से लोकप्रिय हो रहा था। अलग-अलग संस्कृतियों के बीच बड़े हो रहे युवाओं ने गैराज, छोटे म्यूजिक स्टूडियो, पायरेट रेडियो स्टेशनों और छोटे-बड़े म्यूजिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी आवाज़ दुनिया तक पहुंचानी शुरू की।

यह वह समय था जब पंजाबी ढोल की धुनें आधुनिक बीट्स और बेसलाइन से मिल रही थीं। युवा पंजाबी कलाकार अपने अलग और नए संगीत के साथ म्यूजिक चार्ट्स में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और धीरे-धीरे पूरी कम्युनिटी की पहचान मजबूत हो रही थी।

इसी सांस्कृतिक बदलाव की पृष्ठभूमि में यह फिल्म संगीत, पहचान, परिवार, दोस्ती और अपनेपन की कहानी बताती है।

और ये भी पढ़े

    फिल्म में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, संगीतकारों और परफॉर्मर्स की एक बड़ी टीम साथ आ रही है, जो उस दौर को फिर से पर्दे पर जीवंत करेगी—जब एक पूरी पीढ़ी ने यह महसूस करना शुरू किया कि अपनेपन और अपनी पहचान के लिए किसी की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!