शैलजा ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए 20 सदस्यीय समिति का किया गठन’

Edited By Updated: 22 Apr, 2021 09:26 PM

20 member committee formed

लोगों की आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जाएगी

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कु.शैलजा ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पीड़ित व प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए एक राज्य स्तरीय 20 सदस्यीय समिति का गठन करके कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस समिति द्वारा लोगों की आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। 

 


कांग्रेस के महासचिव डा. अजय चौधरी ने बताया कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारें कोविड-19 की महामारी से निपटने में पूर्णतया विफल रही हैं जिसके चलते देश में प्रतिदिन कोरोना के लाखों मामले दर्ज हो रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार इस महामारी में लोगों की सहायता करने के उद्देश्य से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना करके हैल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। प्रदेश में कोई भी पीड़ित अथवा प्रभावित व्यक्ति किसी भी प्रकार की सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क करता है तो उसे तुरंत उचित सहायता प्रदान की जाएगी।


राज्य स्तरीय समिति में पूर्व प्रमुख संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोहित जैन, मीडिया समन्वयक निलय सैनी, मॉनिटरिंग इंचार्ज रणधीर राणा, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रमेश बामल, अमरदीप बराड़, संजीव भारद्वाज व बालमुकुंद शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सुधा भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की कार्यकारी मुख्य संगठक डा. पूनम चौहान, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  सचिन कुंडू व कार्यकारी अध्यक्ष अनंत दहिया, प्रदेश एन.एस.यू.आई. के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतविंद्र सिंह टिम्मी, नरेश कालिया, सुल्तान सिंह ढुल, अनिल सैनी, नीरज कुमार, रजत गेरा तथा कमल मल्होत्रा को शामिल किया गया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!