CM वीरभद्र का हेलीकॉप्टर बर्फबारी में फंसा

Edited By ,Updated: 03 Jan, 2015 12:08 PM

article

शिमला के साथ लगते रोहड़ू में देवीधार में शांत अनुष्ठान में पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सड़क से शिमला लौटना पड़ा है।

रोहड़ू: शिमला के साथ लगते रोहड़ू में देवीधार में शांत अनुष्ठान में पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सड़क से शिमला लौटना पड़ा है। दरअसल खराब मौसम और बर्फबारी के चलते मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर रोहड़ू से मनाली के लिए नहीं उड़ सका।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर रोहड़ू में उड़ान भरने के बाद करीब आधा घंटे तक चक्कर काटने लगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनाली में विंटर कार्निवाल का उद्घाटन करने जा रहे थे। लेकिन तेज बारिश व धुंध के कारण चोटियों पर हेलिकाप्टर क्रॉस नहीं हो सका।

अब मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर रोहड़ू में फंसा हुआ है। एसडीएम वाईपीएस वर्मा ने कहा मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर धुंध के कारण नहीं उड़ सका।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!