शगूफे छोड़ रहे हैं वीरभद्र : धूमल

Edited By ,Updated: 16 May, 2015 08:49 AM

article

प्रदेश सरकार की घोषणाएं मात्र शगूफा हैं और वीरभद्र ये शगूफे छोड़ रहे हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में माफिया राज चल रहा है।

कुल्लू: प्रदेश सरकार की घोषणाएं मात्र शगूफा हैं और वीरभद्र ये शगूफे छोड़ रहे हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। राज्य सरकार के मंत्री भी आपस में लड़ रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि मुख्यमंत्री की अपनी सरकार व मंत्रियों पर पकड़ ढीली पड़ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बंजार भाजपा द्वारा लारजी में आयोजित महाजनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिना तहसीलदारों के ही तहसीलें खोल रही है। बसों में चालक-परिचालक नहीं, अस्पतालों में डाक्टर और स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। धूमल ने कहा कि हम अखंड भारत में विश्वास रखते हैं। क्षेत्रवाद की राजनीति हम नहीं करते। अब तक भाजपा के देशभर में 11 करोड़ सदस्य बने हैं। धूमल ने कहा कि महासंपर्क अभियान के पंचायतीराज चुनाव में भी पार्टी के पक्ष में सकारात्मक परिणाम आएंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!