Edited By Rohini Oberoi,Updated: 08 Apr, 2026 09:44 AM

बिहार का स्वाद और वहां का ठेठ अंदाज अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा बल्कि सात समंदर पार लंदन की सड़कों पर भी अपना जलवा बिखेर रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो न केवल बिहारी स्टाइल में समोसे तल रही...
Viral Video Foreign Woman Selling Samosa London : बिहार का स्वाद और वहां का ठेठ अंदाज अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा बल्कि सात समंदर पार लंदन की सड़कों पर भी अपना जलवा बिखेर रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो न केवल बिहारी स्टाइल में समोसे तल रही है बल्कि फर्राटेदार बिहारी लहजे में बात कर लोगों को अपना दीवाना बना रही है।
गोरे रंग पर मत जाना, दिल से बिहारी हूं
लंदन में रहने वाली इस फिरंगी महिला ने ऑनलाइन अपना नाम 'गोरिया देवी' रखा है। वह वहां के मशहूर 'बिहारी समोसा वाला' (Bihari Samosa Wala) के साथ मिलकर काम कर रही हैं। वायरल वीडियो में वह बड़े चाव से समोसे फ्राई करती और ग्राहकों को लुभाती नजर आती हैं। उनका सबसे मजेदार डायलॉग जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है वो है— "मेरे गोरे रंग पर मत जाना, मैं दिल से पूरी तरह बिहारी हूं।"
बिहारी समोसा वाले की नकल और अनोखा प्रचार
लंदन में 'बिहारी समोसा वाला' अपने खास अंदाज और स्वाद के लिए पहले से ही फेमस है। अब उनकी विदेशी पार्टनर 'गोरिया देवी' भी उसी यूएसपी (USP) का इस्तेमाल कर रही हैं। वह हर वीडियो में बिहारी लहजे में पंचलाइन बोलती हैं और समोसा बेचने के नए-नए ट्रिक्स बताती हैं। वह अक्सर मजेदार रोल प्ले करती हैं जिसमें वह खुद को एक ठेठ बिहारी लड़की की तरह पेश करती हैं।
इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग
यह विदेशी महिला अपने वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @biharisamosa.uk पर शेयर करती रहती हैं। ताज्जुब की बात यह है कि लंदन में समोसा बेचने वाली इस मेम की सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग भारत में है। उनके हर वीडियो के साथ लंदन में स्थित 'बिहारी समोसा वाला' की दोनों दुकानों का पता भी होता है ताकि वहां रहने वाले भारतीय आसानी से पहुंच सकें। बिहार के लोग और सोशल मीडिया यूजर्स 'गोरिया देवी' के इस देसी स्वैग पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें 'लंदन की बहू' बता रहा है तो कोई कह रहा है कि 'बिहार का टैलेंट ग्लोबल हो गया है'।