परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने पर बातचीत करने के लिए अमेरिका के साथ हुआ समझौताः पुतिन

Edited By Pardeep,Updated: 17 Jun, 2021 01:40 AM

agreement reached for talks on limiting proliferation of nuclear weapons putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच वार्ता को लेकर एक स

जिनेवाः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच वार्ता को लेकर एक समझौता हुआ है। 
PunjabKesari
जिनेवा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ शिखर वार्ता के बाद पुतिन ने कहा कि वे इस बात को लेकर सहमत हुए हैं कि अमेरिकी विदेश विभाग और रूसी विदेश मंत्रालय वार्ता के लिए विवरण तैयार करेंगे। रूस परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली नई 'स्टार्ट' संधि के 2026 में समाप्त होने के बाद इसे संभावित रूप से बदलने को लेकर लंबे समय से सामरिक स्थिरता वार्ता शुरू करने का आह्वान करता रहा है। 

रूस द्वारा यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा करने और पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के समर्थन के जवाब में वाशिंगटन ने 2014 में मॉस्को के साथ वार्ता रोक दी थी। 2017 में वार्ता फिर शुरू हुई, लेकिन ट्रम्प प्रशासन के दौरान नई 'स्टार्ट' संधि को विस्तार देने में सफलता नहीं मिली। जनवरी में बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद दोनों पक्ष इस संधि को खत्म होने के पश्चात पांच साल के लिये बढ़ाने पर सहमत हुए थे। 

बाइडन ने पुतिन के साथ वार्ता में मानवाधिकार पर जोर दिया 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बैठक में मानवाधिकारों के मुद्दों पर जोर दिया। इसमें दो अमेरिकियों के मामले शामिल हैं जिनके बारे में बाइडन का कहना है कि उन्हें रूस में ‘‘गलत तरीके से कैद'' रखा गया है। बाइडन ने यह भी कहा कि वह पुतिन विरोधी नेता अलेक्सी नवलनी जैसे मामलों के बारे में अपनी चिंताओं को उठाते रहेंगे। नवलनी अभी जेल में बंद हैं। बाइडन ने कहा कि वह ‘‘मूलभूत मानवाधिकारों के मुद्दों के बारे में चिंताओं को उठाते रहेंगे क्योंकि हम ऐसे ही हैं।'' बुधवार को जिनेवा में पुतिन के साथ करीब चार घंटे की मुलाकात के बाद बाइडन ने यह टिप्पणी की।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!